मुंबई। म्यूचुअल फंड के इक्विटी फंड में जून माह में निवेश काफी कम रहा है। इससे लग रहा है कि निवेशकों को शेयर बाजार की तेजी पर भरोसा नहीं हो रहा है। शायद यही कारण है कि निवेशक नए निवेश से कतरा रहे हैं। जहां तक आंकड़ों की बात है तो जून महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड में इन्फ्लो 95 प्रतिशत तक घट गया है। मई महीने में इस सेगमेंट में कुल इन्फ्लो 5,256 करोड़ रुपये था, जो जून में 240.55 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एसआईपी में लगातार तीसरे महीने कमी देखी गई। जून में एसआईपी का इन्फ्लो 7927 करोड़ रुपए रहा जो 18 महीने के निचले स्तर पर है।
जारी हुए आंकड़े
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी के आंकड़ों के अनुसार मई में एसआईपी में कुल इन्फ्लो 8,123 करोड़ रुपये था। हालांकि एसआईपी की संख्या में मामूली वृद्धि इस दौरान हुई थी, और यह बढ़कर 3.23 करोड़ हो गई। मई में यह आंकड़ा 3.20 करो़ड़ का था। इसी तरह एसआईपी के तहत एयूएम बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये हो गया। मई में यह 2.76 लाख करोड़ रुपये था।
कोरोना महामारी के चलते एसआईपी की गति धीमी पड़ी
एम्फी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन वेंकटेश ने कहा कि एसआईपी में मामूली गिरावट कोविड की वजह से आई है। हालांकि कुछ लोगों ने इस दौरान एसआईपी को बंद करने की बजाय रोका है। निवेशकों ने इस दौरान मल्टी कैप फंड से 777.60 करोड़ रुपये की निकासी की है, जबकि लॉर्ज कैप से 212 करोड़ रुपये की निकासी की है। हालांकि ईएलएसएस और सेक्टरल तथा फोकस्ड फंड्स में थोड़ी बहुत बढ़त आई है।
ईएलएसएस में हुआ अच्छा निवेश
ईएलएसएस कटेगरी में इस दौरान एयूएल बढ़ा है। यह टैक्स सेविंग फंड होते हैं। दरअसल जून महीने में इक्विटी बाजार में तेजी की वजह से निवेशकों ने मुनाफा वसूली भी की है। इसलिए वे म्यूचुअल फंड से पैसे निकाले हैं। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से म्यूचुअल फंड के निवेश में कमी नहीं आई है। म्यूचुअल फंड ने जून में 4,910 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जबकि मई में 11,356 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
जून में कुल 7,256 करोड़ रुपये का रहा इन्फ्लो
आंकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंड में कुल 7,265 करोड़ रुपये का इन्फ्लो आया है। यह इसलिए आया क्योंकि लिक्विड फंड से निवेशकों ने पैसे निकाला था। लिक्विड फंड से 44,226 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। जबकि कार्पोरेट बांड से 12,235 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। वहीं बांड फंड से 10,737 करोड़ रुपये की निकासी की गई है। क्रेडिट रिस्क फंड से 1,500 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। जून में म्यूचुअल फंड का कुल एयूएम 25.48 लाख करोड़ रुपये रहा है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications