नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। कई सालों के निचले स्तरों पर गिरने के बाद शेयर बाजार संभला जरूर है, मगर माना जा रहा है कि जब तक कोरोनावायरस का संकट पूरी तरह से नहीं खत्म हो जाता शेयर बाजार पर भी संकट के बादल छाए रहेंगे। अगर आप शेयर बाजार निवेशक हैं या नीचे आ चुके शेयरों में पैसा लगा कर तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इसका एक तरीका है। ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट्स चुनिंदा बेहतर कंपनियों को चुन कर उनके शेयरों में निवेश करने की सलाह देते है। यहां हम आपको ऐसी ही 7 कंपनियों के बारे में बताएंगे। ये सभी कंपनियां कर्जमुक्त है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनी भी कर्जमुक्त नहीं है, मगर इन कंपनियां का कर्ज से आजाद होना इनकी खासियत है। इसलिए इन कंपनियों के अगले कुछ महीनों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। यदि आप इनमें निवेश करें तो आपको तगड़ा मुनाफा मिल सकता है। आइये जानते हैं इन कंपनियों के नाम।
ये हैं 7 कर्जमुक्त कंपनियां, जिनमें है कमाई का मौका
1. सन टीवी : मौजूदा शेयर भाव 379 रुपये
2. कोल इंडिया : मौजूदा शेयर भाव 138 रुपये
3. टीवी टुडे नेटवर्क : मौजूदा शेयर भाव 194 रुपये
4. अवंती फीड्स : मौजूदा शेयर भाव 399 रुपये
5. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस : मौजूदा शेयर भाव 376 रुपये
6. एमसीएक्स : मौजूदा शेयर भाव 1093 रुपये
7. एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट : मौजूदा शेयर भाव 2505 रुपये
और भी हैं कर्ज मुक्त कंपनियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी कंपनी का कर्ज मुक्त होना बहुत बेहतर माना जाता है। इसीलिए रिलायंस जैसी कंपनियां भी कर्ज मुक्त होने की प्लानिंग पर काम कर रही हैं। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में लिस्टेड और भी बहुत सी कंपनियां हैं जिन पर कर्ज का कोई बोझ नहीं है। मगर हमने यहां कुछ चुनिंदा कंपनियों के ही नाम बताए हैं। वैसे कोल इंडिया जैसे कुछ शेयर अपनी डिविडेंड यील्ड (कंपनी की तरफ से शेयरधारकों को दिया जाने वाला लाभांश) के लिए भी बेस्ट हैं, जो 9 प्रतिशत तक हो सकता है। वास्तव में इनमें से कुछ शेयर जैसे सन टीवी भी अपनी डिविडेंड यील्ड के लिए बहुत अच्छे हैं।
निवेश के साथ-साथ रहें सतर्क
वैसे तो ये कंपनियां निवेश के लिहाज से बेहतर हैं, मगर फिर भी कर्ज मुक्त कंपनियों में निवेश का अवसर देखने से पहले आपको भी उस कंपनी की कारोबारी संभावनाओं का आकलन करना चाहिए। उदाहरण के लिए कोल इंडिया नकदी से मालामाल है, कर्ज मुक्त है और कोल माइनिंग के लिए व्यापार की संभावनाएं बहुत ज्यादा बदलने वाली नहीं हैं, क्योंकि भारत कोयला आयात करता है। इसी तरह टीवी टुडे और सन टीवी जैसी कुछ कंपनियां वर्तमान लॉकडाउन के कारण अपनी दर्शकों की संख्या बढ़ा सकती हैं, हालांकि इनकी विज्ञापन आमदनी में गिरावट आने की संभावना है। कुल मिला कर जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वो यह है कि हर कर्ज मुक्त कंपनी जबरदस्त रिटर्न नहीं दे सकती है। हालांकि हम जिस चीज पर जोर देने की कोशिश कर रहे हैं, वह यह है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, कर्ज मुक्त कंपनियां शायद इस कठिन समय के दौरान मची तबाही से बेहतर ढंग से निपट सकती हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
