नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन है। मगर फिर भी भारतीय कंपनियां और कारोबारी शानदार निवेश डील हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं। बता दें कि देश के सबसे अमीर व्यक्ति और अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस जियो में अमेरिकी की दिग्गज तकनीक कंपनी फेसबुक ने हिस्सेदारी खरीदने के लिए डील की है। फेसबुक रिलायंस जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। ये सौदा 5.7 अरब डॉलर यानी करीब 43,574 करोड़ रुपये का है। इसके बाद एक और भारतीय कारोबारी को बड़ी निवेश डील हाथ लगी है। अबू धाबी के शाही परिवार के एक सदस्य की एक निवेश फर्म LuLu Group International में 1 अरब डॉलर से अधिक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार हो गई है। LuLu Group International पश्चिम एशिया की सबसे बड़ी हाइपरमार्केट चेन चलाती है।
कहां स्थित है LuLu Group International
LuLu Group International अबू धाबी में स्थित है। मगर इसकी स्थापना केरल के एमए यूसुफ अली ने 2000 में की थी, जो इसके मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। बता दें कि अबू धाबी के शाही परिवार के शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान की कंपनी ने LuLu Group International में करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदारी की है। हालांकि अभी यह साफ नहीं कि है कि शेख तहनून अपनी किस कंपनी के जरिए LuLu Group में हिस्सेदारी खरीदेंगे या फिर अपने निजी अकाउंट से सौदा करेंगे। शेख तहनून रॉयल ग्रुप के चेयरमैन हैं, जिनकी अपनी वेबसाइट के अनुसार इनकी मीडिया, ट्रेड, फाइनेंसिंग और रियल एस्टेट जैसे कारोबारों में हिस्सेदारी है। वह यूएई के सबसे बड़े कर्जदाता फर्स्ट अबू धाबी बैंक पीजेएससी के अध्यक्ष भी हैं।
क्या है इस सौदे के पीछे योजना
बता दें कि अबू धाबी की दुनिया के तेल रिजर्व में 6 फीसदी हिस्सेदारी है। मगर वे अपनी अर्थव्यवस्था में क्रूड से अलग विविधता लाने के लिए स्थानीय कारोबार में निवेश कर रहा है। 1 अरब डॉलर से अधिक का यह सौदा हाल के वर्षों में यूएई के सबसे बड़े उपभोक्ता सौदों में से एक है। अली उन भारतीय व्यापारियों के समूह में से हैं, जिन्होंने यूएई में बड़े कारोबार स्थापित किए हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में सनी वर्की शामिल हैं जिन्होंने GEMS Education की स्थापना की और इसे दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट स्कूल संचालकों में बदल दिया। इसके अलावा एक और लैंडमार्क समूह के मालिक हैं मिकी जगतियानी।
जियो की डील सबसे बड़ी
बता दें कि जियो और फेसबुक के बीच हुई डील लॉकडाउन के दौरान सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और फेसबुक मिल कर एक ऐप तैयार करने पर काम कर रही हैं। दोनों कंपनियां मिल कर एक ऐसी ऐप तैयार करने की संभावनाएँ तलाश रही हैं जो एक साथ बहुत सारे काम आएगी। ये ऐप चीन की WeChat की तरह होगी। इसके लिए रिलायंस और फेसबुक व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म और इसके उपयोगकर्ता आधार से फायदा उठाएंगी।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications