नई दिल्ली, सितंबर 13। आवर्ती जमा (आरडी) एक निश्चित ब्याज दर के साथ निवेशकों को आकर्षक रिटर्न देने का एक बेहतर विकल्प है। आरडी में निवेश म्यूचुअल फंड एसआईपी के समान मासिक आधार किया जा सकता है। आरडी नियमित पैसा बचाने और उसपर ब्याज कमाने वाले निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय निवेश विकल्प है। आरडी में निवेश के लिए निवेशक अपनी जरूरतों के आधार पर कार्यकाल चुन सकते हैं। आमतौर पर आरडी छह महीने से दस साल तक चलती हैं।
समान रहती है ब्याज दर
आरडी खाता खोलते समय लागू ब्याज दर पूरे निवेश अवधि के दौरान समान रहती है। परिकपक्वता के बाद मिलने वाली राशि को इकमुश्त निकाला जा सकता है। इसी कारण से नियमित आय वाले निवेशक एकमुश्त सवाधि जमा के वजाय हर महीने बचत करना चाहते हैं। आरडी विभिन्न व्यक्तिगत वित्तीय उद्देश्यों के लिए बचत जमा करने का अवसर प्रदान करती हैं। अगर आप वरिष्ट नागरिक हैं तो चलिए आपको उन बैंकों के विषय में बताते हैं जहा 2 वर्ष के अवधि वाले आरडी पर 8 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।
जन लघु वित्त बैंक
जन स्माल फाइनेंस बैंक की आवर्ती जमा की नई ब्याज दरें 15 जून, 2022 से प्रभावी हैं। यहां आवर्ती जमा की अवधि कम से कम 6 महीने से शुरू है और 120 महीने तक की योजना उपलब्ध है। जन स्माल फाइनेंस बैंक में आरडी खाता 100 रुपए के निवेश के साथ खोला जा सकता है। बाद में आप किस्त 100 के गुणक के अनुरूप तय कर सकते हैं। दो साल में परिपक्व होने वाले आरडी के लिए, बैंक बुजुर्ग नागरिकों को 8.05 प्रतिशत का ब्याज दर दे रहा है। वर्तमान में खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.71 से काफी अधिक है। यदि कोई निवेशक आवर्ती जमा को समय से पहले वापस ले लेता है तो तय अवधि के लिए प्रभावी ब्याज दर में 0.5 जुर्माना काटा लिया जाएगा।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई आवर्ती जमा ब्याज दरें 12 अगस्त, 2022 से प्रभावी हैं। बैंक के साथ आरडी खाता खोलने के लिए ग्राहक को न्यूनतम 6 महीने के आरडी से शुरूआत करना होगा। ग्राहक अधिकतम 10 साल के लिए आरडी कर सकते हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से बुजुर्ग व्यक्ति 21 महीने से अधिक लेकिन 24 महीने से कम समय में परिपक्व होने वाली आवर्ती जमा पर 8 प्रतिशत की ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि "समयपूर्व निकासी पर जुर्माना 1 प्रतिशत का जुर्माना देना होगा।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
