नयी दिल्ली। भारत वो देश है जहां सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है। फेस्टिव सीजन में सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। अब लोग खरीदारी के अलावा सोने में पहले के मुकाबले निवेश भी ज्यादा करने लगे हैं। अगर आपका भी इरादा निवेश करने का है तो ये सही समय है। आप दिवाली से सोने में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। सोना शानदार रिटर्न दे सकता है। सोने में निवेश का सबसे बड़ा फायदा है कि ये बुरे समय में जोखिम कम कर सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोने में निवेश से आपके पोर्टफोलियो मे डायवर्सिफिकेशन आता है। जहां तक मुनाफे का सवाल है तो इस साल अभी तक सोने ने निवेशकों को 30 फीसदी से ज्यादा मुनाफा दिया है और आगे भी ये तगड़ी कमाई करा सकता है। मगर सोने में निवेश से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
अब डिजिटल गोल्ड का है जमाना
हमारे देश में सोने की ज्वेलरी का बहुत चलन है। मगर निवेश के लिए ये तरीका काफी पुराना हो चुका है। आज का जमाना डिजिटल है और अगर आप गोल्ड में निवेश करना चाहें तो फिजिकल के बजाय डिजिटल गोल्ड में ही निवेश करें। आपके पास गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के जरिए निवेश करना सबसे आसान और अच्छा तरीका है। ईटीएफ में आप घर बैठे अपने मोबाइल से सोने में खरीदारी-बिकवाली कर सकते हैं। ईटीएफ में एक ग्राम की ट्रेडिंग भी होती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
डिजिटल तरीके से निवेश के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी अच्छा ऑप्शन है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड केंद्र सरकार जारी करती है। इसकी अगली सीरीज 9 नवंबर को शुरू होगी, जिसमें आप 13 नवंबर तक निवेश कर सकते हैं। दिवाली पर इससे अच्छा निवेश का मौका शायद दूसरा नहीं होगा। इसमें फायदा ये है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आपको ब्याज मिलता है। फिजिकल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ में ये लाभ नहीं होता।
एसआईपी से होता है निवेश
आपको शायद मालूम न हो मगर जैसे म्यूचुअल फंड में एसआईपी की तरह का निवेश होता है उसी तरह गोल्ड में भी एसआईपी की जा सकती है। इस ऑप्शन में 500 रु जितनी छोटी रकम से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि तरह गोल्ड में निवेश करने के लिए आपको डीमैट खाता नहीं चाहिए होगा। कंपनियों की तरफ से गोल्ड फंड ऑफ फंड्स जारी किया जाता है, जिनमें एसआईपी के माध्यम से निवेश किया जाता है।
फिजिकल गोल्ड की शुद्धता
यदि आप फिजिकल गोल्ड में ही निवेश करना चाहते हैं तो आपको सोने की शुद्धता की जांच जरूर करनी चाहिए। दूसरी बात सोने की क्वालिटी भी जरूर चेक करें। इसके लिए हॉलमार्क देखें, क्योंकि ये सरकारी गारंटी होता है। दूसरी बात 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बन सकती इसलिए 22 कैरेट सोने के गहने तैयार किए जाते हैं। इसलिए आपको फिजिकल सोना खरीदते समय ये भी ध्यान देना होगा कि कहीं आपसे 24 कैरेट सोने की कीमत तो नहीं वसूली जा रही।
गोल्ड ईटीएफ हो रहा मशहूर
अब लोग गोल्ड ईटीएफ को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। कोरोना संकट में गोल्ड ईटीएफ मे काफी पैसा लगाया गया। गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ रहा है। 2020 में अगस्त तक ईटीएफ में कुल 5356 करोड़ रु का निवेश किया गया है।
कितना करें निवेश
ये भी जरूरी नहीं कि आप सारा गोल्ड में ही निवेश कर दें। बल्कि एक्सपर्ट कहते हैं कि अपने पोर्टफोलियो का कुछ हिस्सा यहां निवेश करें बाकी पैसा दूसरी जगह अन्य चीजों में लगाएं। आम तौर पर 15 फीसदी तक पैसा गोल्ड में निवेश करने की सलाह जाती है। बाकी पैसा आप एफडी, म्यूचुअल फंड आदि में लगा सकते हैं। मगर गोल्ड को अपने पोर्टफोलियो में जरूर रखें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
