IPO Open Today: आईपीओ बाजार में इस समय् तेज एक्शन देखने को मिल रहा. एक के बाद एक आईपीओ खुल रहे हैं. इस कड़ी में रेखा झुनझुनवाला के समर्थित इनवेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ भी आज 12 दिसंबर को खुल जाएगा. रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ 16 दिसंबर, 2024 तक बोली के लिए खुला रहेगा. इस हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड को ₹1265 और ₹1329 प्रति शेयर तय किया है, जिसमें हर लॉट में 11 शेयर शामिल हैं. आईपीओ से पहले, शेयर ग्रे मार्केट में ₹376 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे था.
इनवेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड में दिग्गज निवेश रेखा झुनझुनवाला एक अहम प्रमोटर हैं, जिनके पास 390,478 शेयर हैं, जो इक्विटी शेयर पूंजी का 0.23% है. अन्य प्रमोटरों में सचिन गुप्ता और विभिन्न झुनझुनवाला एसोसिएट्स ट्रस्ट शामिल हैं. कंपनी का टारगेट इस ऑफर फॉर सेल (OFS) के ज़रिए 2,497.92 करोड़ रुपए जुटाना है.
आईपीओ डिटेल और GMP
IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹376 है. सब्सक्रिप्शन अवधि 12 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2024 तक है, जिसमें लॉट साइज़ 11 शेयर है. आईपीओ अलॉटमेंट डेट 17 दिसंबर, 2024 है, और IPO के 19 दिसंबर, 2024 तक BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड IPO के लिए ऑफिशियल रजिस्ट्रार है.

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, जेएम फाइनेंशियल, जेपी मॉर्गन इंडिया और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) इस ऑफरिंग के बुक रनिंग लीडर मैनेजर्स हैं. एनलिस्ट्स ने वित्त वर्ष 22 और वित्त वर्ष 24 के बीच मजबूत फाइनेंशियल ग्रोथ की वजह से पॉजिटिव रिव्यू दिया है.
इस अवधि के दौरान राजस्व में 54.3% की CAGR देखी गई, EBITDA में 32.3% की ग्रोथ हुई और पीएटी में 26.1% की वृद्धि हुई. FY2024 में, EBITDA मार्जिन 28.6% था, जबकि PAT मार्जिन 20.4% था. कंपनी का वैल्युएशंस वित्त वर्ष 2024 की आय के आधार पर अपर प्राइस बैंड पर 60.0x के P/E अनुपात पर किया गया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
