SBI : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तरफ से एक सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा का नाम इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (आईसीसीडब्लू) सुविधा है। इसके जरिए देश में कोई भी बैंक कस्टमर स्कैन और भुगतान के लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम तक पहुंच सकता है और अपने योनो मोबाइल ऐप के जरिए से पैसे निकाल सकता है। यह नई सुविधा बैंक के 68वें स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में लॉन्च की गई है।

अब यूपीआई क्यूआर कैश का इस्तेमाल करके कस्टमर किसी भी बैंक के आईसीसीडब्ल्यू- एक्टिव एटीएम से बिना परेशानी के नकदी निकाल सकते हैं। यह लेन देन की सुविधा बिना फिजकल डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए एटीएम की स्क्रीन पर दिख रहे सिंगल यूज क्यूआर कोड के जरिए होगी।
एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने शनिवार को देश भर के टॉप 21 जिला केंद्रों पर 34 लेनदेन बैंकिंग सुविधा हब लॉन्च किया। यह एक ही छत के नीचे लेनदेन, भुगतान और कलेक्शन की सुविधा के लिए होगा।
एसबीआई के अध्यक्ष की तरफ से कहा गया है कि हमारे कस्टमर्स की निर्बाध डिजिटल अनुभव की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योनो ऐप को नया रुप दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए योनो मिशन को वास्तविकता बनाने के हमारे लक्ष्य को पूरा करेगा।
योनो को वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद यह देश का सबसे विश्वसनीय मोबाइल बैंकिंग ऐप बना है। इसमें 60 मिलियन से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2023 में 64 प्रतिशत या 78.60 लाख सेविंग अकाउंट योनो ऐप के माध्यम से खुले है।
आईसीसीडब्लू सुविधा एसबीआई ग्राहकों के लिए एटीएम से नकदी निकालने का एक सुविधा जनक तरीका है। यह नकदी निकलने का एक सुरक्षित तरीका भी है। क्योंकि ग्राहकों को एटीएम ऑपरेटर के साथ अपने एटीएम कार्ड का विवरण साझा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
