नयी दिल्ली। पुरानी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (इंटरनेशनल वुमन्स डे) मनाया जाता है। भारत में भी इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का भी जश्न मनाया जाता है। 21वीं सदी में महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है। वैसे भी कोई भी देश बिना महिलाओं के आगे नहीं बढ़ सकता। भारत में महिलाएं अब खेल से लेकर बिजनेस तक के मैदान में कामयाबी की कहानियां लिख रही हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बिजनेस की दुनिया काफी नाम कमाया है।
नीता अंबानी
लोग अक्सर 57 वर्षीय नीता अंबानी को भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी के रूप में जानने की गलती करते हैं। वास्तव में नीता खुद एक कामयाब बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने जिस भी प्रोजेक्ट में हाथ आजमाया, उन्हें कामयाबी मिली। इनमें आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की टीम मुंबई इंडियंस शामिल है। ये टीम 5 बार टूर्मानेंट की विजेता रही है।
जिया मोदी
64 वर्षीय जिया मोदी कॉर्पोरेट लॉ की प्रमुख शख्सियत बनी हुई हैं। आपको याद होगा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म के लिए एफडीआई के रूप में 20 अरब डॉलर जुटाए। इन सौदों में जिया मोदी की एजेडबी एंड पार्टनर्स ही रिलायंस के लिए कानूनी प्रतिनिधि रही। जिया को कॉर्पोरेट मर्जर और अधिग्रहण कानून, प्रतिभूति कानून, प्राइवेट इक्विटी और प्रोजेक्ट फाइनेंस पर एक अथॉरिटी माना जाता है।
किरण मजूमदार-शॉ
67 वर्षीय किरण मजूमदार-शॉ की कंपनियों, बायोकॉन और सिनजेन, ने कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। जुलाई 2020 में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविड-19 रोगियों में साइटोकिन रिलीज सिंड्रोम के उपचार के लिए बायोकॉन की नयी बायोलॉजिक दवा, इटोलिज़ुमाब के इस्तेमाल की अनुमति दी।
सुनीता रेड्डी
61 वर्षीय सुनीता रेड्डी अपोलो हॉस्पिटल चेन की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ये भारत की सबसे बड़ी अस्पताल चेन है। रेड्डी द्वारा संचालित अपोलो हॉस्पिटल्स ने कोविड-19 रोगियों के लिए 2,000 से अधिक बेड आवंटित किए, जिसमें 1,000 आईसीयू बेड शामिल थे। कुल मिलाकर इनमें 37,000 रोगियों (14 सितंबर, 2020 तक) का इलाज किया गया और 150,000 से अधिक टेस्ट हुए।
रेणु सूद कर्नाड
68 वर्षीय रेणु सूद कर्नाड भारत की सबसे बड़ी होम लोन कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड की एमडी हैं। कई अन्य क्षेत्रों की तरह कोविड-19 महामारी ने रियल एस्टेट को बुरी तरह प्रभावित किया, जो पहले से ही मंदी का शिकार था। तब एचडीएफसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) योजना के लाभ को बढ़ाकर टियर 2 और उससे नीचे के शहरों में किफायती आवास की तरफ ध्यान बढ़ाया।
समीना हमीद
45 वर्षीय समीना हमीद प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला की कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। समीना के नेतृत्व में सिप्ला ने अपने भारतीय कारोबार को काफी बढ़ाया है। देश में ब्रांडेड प्रिस्क्रिप्शन, ट्रेड जेनरिक और कंज्यूमर हेल्थकेयर बिजनेस का सिप्ला के कुल रेवेन्यू का लगभग 40% हिस्सा होता है। बता दें कि हमीद ने 2011 में सिप्ला की प्रबंधन टीम को जॉइन किया था। सितंबर 2016 से वो वर्तमान भूमिका में हैं।
विनीता गुप्ता
52 वर्षीय विनीता गुप्ता भी एक दवा कंपनी ल्युपिन संभालती हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में विनीता को ल्युपिन के अमेरिकी कारोबार को स्थापित करने जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। अब ल्युपिन का अमेरिकी बिजनेस इसके कुल कारोबार में 35-40 फीसदी योगदान देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications