पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत की हवाई सर्विसों पर भी दिखने लगा है। सुरक्षा कारणों से कई देशों ने अपना एयरस्पेस सीमित कर दिया है, जिससे यूरोप और अमेरिका जाने वाली उड़ानों के रूट प्रभावित हुए हैं। नतीजा यह रहा कि सोमवार को कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ी परेशानी
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्रियों को अचानक रद्द हुई उड़ानों की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही जान पाए कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है।
Passenger Advisory issued at 11:00 hrs.#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory@MoCA_GoI
— Delhi Airport (@DelhiAirport) March 2, 2026
@DGCAIndia pic.twitter.com/03l2LWZHGe
एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर साफ कहा है कि यात्री एयरपोर्ट आने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से फ्लाइट की ताजा जानकारी जरूर लें। हालात तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए शेड्यूल में अचानक बदलाव हो सकता है।
एक दिन में करीब 100 उड़ानें रद्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल एक दिन में करीब 100 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें 60 प्रस्थान और 40 आगमन वाली फ्लाइट्स शामिल थीं। ज्यादातर कैंसल उड़ानें यूरोप और मिडिल ईस्ट से जुड़ी थीं। एयरस्पेस बंद होने और वैकल्पिक रूट की सीमित उपलब्धता के कारण यह फैसला लेना पड़ा।
Air India ने बढ़ाया रद्दीकरण
Air India ने 2 मार्च 2026 की रात तक मिडिल ईस्ट के कुछ देशों के लिए अपनी सर्विसें स्थगित कर दी हैं। यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर जाने वाली उड़ानें फिलहाल नहीं चलेंगी। इसके अलावा यूरोप के कुछ शहरों के लिए निर्धारित उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
एयरलाइन ने कहा है कि उत्तर अमेरिका और यूरोप की अन्य सर्विसें जारी रहेंगी, लेकिन वे सुरक्षित और दूसरे मार्ग से चलेंगी होंगी। इससे उड़ान का समय बढ़ सकता है। कुछ लंबी दूरी की फ्लाइट्स में तकनीकी ठहराव भी जोड़ा गया है।
IndiGo और Akasa Air का फैसला
IndiGo ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ईमेल और मोबाइल पर मिलने वाले अपडेट पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर रिफंड या रीशेड्यूल का विकल्प उपलब्ध है।
वहीं Akasa Air ने अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। प्रभावित यात्रियों को बिना अतिरिक्त चार्ज के टिकट बदलने या पूरा पैसा वापस लेने की सुविधा दी गई है।
यात्रियों के लिए क्या करें?
एयरलाइंस ने साफ किया है कि सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन से जानकारी लें।
फिलहाल जब तक पश्चिम एशिया में हालात सामान्य नहीं होते, तब तक उड़ानों में देरी और कैंसल रहने की संभावना बनी रह सकती है। ऐसे में यात्रा से पहले पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications