Interarch Building IPO Listing: शेयर बाजार में आज 26 अगस्त को नए स्टॉक की एंट्री हुई है. Interarch Building का शेयर NSE पर 1299 रुपए पर लिस्ट हुआ. BSE पर शेयर 1291 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 900 रुपए प्रति शेयर था. यानी शेयर की एक्सचेंज पर लिस्टिंग करीब 44 फीसदी के प्रीमियम पर हुई है. सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर शेयर BSE पर 1267 रुपए और NSE पर 1268 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
IPO को मिला तगड़ा रिस्पांस
Interarch Building ने 600 करोड़ रुपए जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लॉन्च किया. जिसे निवेशकों से अच्छा रिस्पांस भी मिला. अंतिम दिन IPO 93.79 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. इसमें QIB कैटेगरी को सबसे ज्यादा 197.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 19 अगस्त से खुला ये IPO 21 अगस्त को बंद हुआ था. IPO के लिए इश्यू प्राइस 900 रुपए था. इसमें 200 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए, जबकि ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 400 करोड़ रुपए के शेयर जारी किए गए.
IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल
Interarch Building Products ने बताया कि IPO में जुटाई रकम का इस्तेमाल कहां होगा. इसमें प्रोजेक्ट को सेट करने, अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को अपग्रेड करने, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एसेट में निवेश के फंडिंग, कॉरपोरेट जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल होगा.

Interarch Building Products का कारोबार
Interarch Building Products प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है. साथ ही उन्हें PEB कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से पेश करती है. ग्राहकों की साइटों पर इंस्टॉलेशन और निर्माण के लिए ऑन-साइट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट भी मुहैया किया जाता है. क्लाइंट लिस्ट में Grasim Industries, Berger Paints India, Blue Star Climatech, Timken India और Addverb Technologies शामिल हैं.
FY24 में कारोबारी प्रदर्शन
Interarch Building Products का प्रदर्शन FY24 में काफी दमदार रहा. वित्त वर्ष के दौरान ऑपरेंशंस से इसका राजस्व बढ़कर 1293.30 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल 1123.93 करोड़ रुपए था. PAT FY23 के 81.46 करोड़ रुपए से बढ़कर FY24 के लिए 86.26 करोड़ रुपए हो गया. कंपनी के 4 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. इसमें 2 प्लांट तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर में, 1 उत्तराखंड के पंत नगर में और 1 उत्तराखंड के किच्चा में है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications