Intel Layoffs 2025: अमेरिकी मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन और टेक कंपनी Intel अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती करने का फैसला जल्द कर सकती है। पिछले कई महीनों से आईटी कंपनियों में छंटनी हो रही है। इसमें अमेजॉन, गूगल, एप्पल और अन्य टॉप आईटी कंपनियां भी शामिल हैं। अब इंटेल भी लगभग 20% कर्मचारियों को कंपनी से निकालने की प्लानिंग कर रही है।

क्यों होने वाली है इंटेल में छंटनी? (Intel Job Cuts 2025)
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के नए CEO लिप-बु टैन ने यह कदम उठाने का फैसला जल्द लेने वाले है। उनका कहना है कि कंपनी को पिछले साल बहुत बड़ा घाटा हुआ था और अब खर्चों को कम करना जरूरी हो गया है। साथ ही, उनका मानना है कि कंपनी का मैनेजमेंट बहुत लार्ज और स्लो हो गया है, जिससे फैसले लेने में देरी हो रही है। इस वजह से कंपनी को फायदा नहीं मिल रहा है।
क्या है कंपनी की प्लानिंग? (Intel Employees News)
रिपोर्ट के मुताबिक, CEO लिप-बु टैन का कहना है कि इंटेल को फिर से एक तेज और स्मार्ट कंपनी बनाने के लिए कुछ अगल स्ट्रैटजी को अपनाना होगा। इसके लिए कंपनी अब पुराने स्ट्रचर को तोड़कर नई टेक्नोलॉजी, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस करेगी। कंपनी अब कम लोगों के साथ तेज और एडवांस वर्किंग पर ध्यान भी देगी। साथ ही मैनेजमेंट की लेयर्स को कम किया जाएगा ताकि फैसले जल्दी लिए जा सकें। इसके अलावा जो टीमें अब कंपनी की जरूरतों को पूरा नहीं कर रही हैं, उन्हें हटाया जाएगा।
पहले भी हुई थी कंपनी में छंटनी (Intel Job Cuts)
यह पहली बार नहीं है जब इंटेल ने इतनी बड़ी छंटनी करने का प्लान किया है। पिछले साल भी कंपनी ने करीब 15,000 कर्मचारियों को निकाला था। तब भी कंपनी ने कहा था कि वो अपने खर्चों को कम करना चाहती है और धीरे-धीरे बदलाव कर रही है।
ये कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे
छंटनी का सबसे ज्यादा असर मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग से जुड़ी टीमों पर पड़ने की संभावना है। खासकर वे टीमें जो पुरानी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही थीं या फिर जिनका काम अब कंपनी की नई योजना में फिट नहीं बैठता।
इंटेल का फोकस है कि वो खुद को एक बार फिर चिप और AI टेक्नोलॉजी में लीडर के रूप में साबित करे। रिपोर्ट में ये भी बताया है कि कंपनी के CEO लिप-बु टैन का मानना है कि इसके लिए सबसे पहले कंपनी के स्ट्रचर को बदलना जरूरी है। कंपनी अब इनोवेशन और ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करेगी।
वो अपने प्रोडक्ट्स को जल्दी से जल्दी बाज़ार में लाने की कोशिश करेगी। साथ ही कर्मचारियों के साथ स्पष्ट बात भी करेगी। इंटेल अगर यह छंटनी करता है तो कर्मचारियों पर इसका बुरा प्रभाव होगा लेकिन कंपनी इसे अपने भविष्य के लिए जरूरी कदम मान रही है। नए CEO का मानना है कि बदलाव किए बिना आगे बढ़ना मुश्किल है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
