Intel Layoffs 2024 News: टेक इंडस्ट्री में छंटनी का सिलसिला अभी भी जारी है। Intel कंपनी ने इस बात की खुद जानकारी दी है कि वह 15 फीसदी यानी करीब 15 हजार लोगों को कंपनी से निकाल सकती है। इंटल ने जून में इजराइल में एक प्रमुख फैक्ट्री प्रोजेक्ट के विस्तार को भी रोक दिया था।
सिर्फ यही नहीं, इस कंपनी के शेयर भी आज भी गिरावट देखी जा रही है। आज कंपनी के 21 फीसदी तक शेयर गिर चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इंटल ने 15000 एंप्लॉइज को कंपनी से निकालने का फैसला क्यों लिया है।

कर्मचारियों की छंटनी कंपनी के पूरे प्रोसेस का है एक हिस्सा
इंटेल ने जून तिमाही में करीब 1.6 अरब डॉलर का घाटा दर्ज किया था। अब कंपनी यह चाहती है कि इस घाटे में कमी लाए और कामकाज को सुव्यवस्थित करे। यही वजह है कि इंटेल ने इस साल अपने खर्च में करीब 20 अरब डॉलर की कमी लाने की योजना बनाई है। कर्मचारियों की छंटनी भी इसी प्रोसेस का हिस्सा माना जा रहा है।
आखिर क्यों लिया है कंपनी ने ये फैसला?
इंटल कंपनी अपनी लागत को कम करने के लिए छंटनी कर रही है। इस छंटनी को लेकर इंटेल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर डेविड जिंसनर ने यह जानकारी दी है कि कंपनी अपनी AI पीसी प्रोडक्ट को बढ़ा रही है लेकिन, इसमें कुछ परेशानी भी देखने को मिल रही हैं।
साथ ही, बहुत-से कर्मचारी ऐसे हैं, जिनका नई टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल हो रहा है। इसका हमारी दूसरी तिमाही की आय पर बुरा असर पड़ा है। डेविड जिंसनर ने ये भी बताया है कि हम अपने खर्च को कम करके मुनाफे को अधिक कर सकते हैं और इससे अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए इस अहम कदम को उठा रहे हैं।
कंपनी ने कर्मचारियों के लिए कही ये बात
कंपनी ने इस छंटनी की खबर पर अनी बात रखते हुए ये जानकारी दी है कि ये निर्णय मेरे करियर के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। इस बदलाव को कैसे लागू किया जा रहा है और किस तरह से लागू किया जा रहा है ये दोनों ही उतना जरूरी है जितना कि ये बदलाव क्या है।
इंटेल ने जून में इजराइल में एक प्रमुख फैक्ट्री प्रोजेक्ट के बढ़ावे पर भी रोक लगा दी थी। उसमें चिप प्लांट के लिए अतिरिक्त 15 अरब डॉलर का निवेश किया जाना था। उसका मकसद भी खर्च को कम करना था। इंटेल ने छंटनी का ऐलान ऐसे वक्त में किया है, जब वह Nvidia, एएमडी और क्वालकॉम जैसी कंपिटिटर कंपनियों से मिल रही चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर रही है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
