नई दिल्ली। रिलायंस जियो में दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां लगातार निवेश कर रही हैं। पिछले दो महीने से चल रहा यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। अब इंटेल ने रिलायंस जियो में निवेश की घोषणा की है। इंटेल कार्पोरेशन जियो में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी लेगी। इस हिस्सेदारी को लेने के लिए इंटेल 1,894.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इंटेल फेसबुक के बाद जियो प्लेटफार्म में निवेश करने वाली दूसरी स्ट्रेटजिक इनवेस्टर बन गई है।

1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर का आ चुका है निवेश
रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिलायंस जियो में अब तक दुनिया के कुछ बड़े टेक इनवेस्टरों से कुल 25.09 फीसदी हिस्सेदारी के एवज में कुल 117,588.45 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। जियो में ये 11 हफ्ते में 12वां बड़ा निवेश है। ये निवेश 4.91 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी वैल्यू और 5.16 लाख करोड़ रुपये की इंटरप्राइज वैल्यू पर किया गया है। निवेश के सिलसिले की शुरूआत फेसबुक से हुई थी। फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 43,573.62 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इन 11 कंपनियों को आरआईएल ने अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स की 25.09 हिस्सेदारी बेची है। जिन कंपनियों ने जियो में निवेश किया है, उनमें फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबादला, आबूधाबी इन्वेस्टमेंट, टीपीजी, एल केटरटन, पीआईएफ और इंटेल कैपिटल शामिल हैं।
जानिए मुकेश अंबानी ने क्या कहा
इस डील पर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए इंटेल अहम साझेदार है। इंटेल के साथ साझेदारी का देशवासियों को फायदा होगा। इस साझेदारी से टेक क्षमता के विस्तार में मदद मिलेगी। वहीं इस डील पर इंटेल कार्पोरेशन का कहना है कि सस्ती डिजिटल सेवाओं पर जियो का फोकस है। इस निवेश से भारत की डिजिटल सेवा में बड़ा योगदान मिलेगा। डिजिटल सेवाओं से लोगों की जिंदगी बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें : Reliance : जानिए कहां-कहां तक फैला है कारोबार, चौंक जाएंगे आप
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
