ATM Card: भारत में सभी वर्ग के लोगों के पास क्रेडिट कार्ड न हो ऐसा हो सकता है लेकिन देश में लोगों के पास डेबिट कार्ड तो जरूर ही होता है। पिछले कुछ वर्षो में जिस तरह बचत खातों की संख्या में इजाफा हुआ है। उससे ये तो संभव है कि देश की एक बड़ी आबादी के पास डेबिट कार्ड मौजूद है।
लोग कई बार इन डेबिट कार्ड को काफी हल्के में लेते है लोगों को डेबिट कार्ड पर मिलने वाले सुविधा के बारें में पता नहीं होता है। डेबिट कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं में से एक सुविधा ये भी है कि डेबिट कार्ड पर मुफ्त में 5 लाख रु तक का जीवन बीमा भी मिलता है। कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता है तो फिर आइए जानते हैं इसको कैसे क्लेम करते हैं।

अगर हम बात करें कि डेबिट कार्ड पर बीमा कब मिलता है तो जब आप किसी बैंक में बचत खाता खुलवाते हैं तो फिर आपको बैंक की तरफ से एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड दिया जाता है। कार्ड के जारी होते हुए आपको दुर्घटना बीमा मिल जाता है। बीमा कितना मिलेगा। यह आपके कार्ड के टाइप पर निर्भर करता है।
बीमा तब चालू होता है जब दुर्घटना की तारीख से पिछले 90 दिनों के दौरान कम से कम एक बार उस कार्ड का इस्तेमाल किया गया हो। इसको हम एक उदाहरण से समझे तो अगर कोई व्यक्ति किसी एटीएम का उपयोग 45 दिन से कर रहा है तो फिर वह व्यक्ति इस बीमा के लिए पात्र है। यह समय सीमा अलग अलग बैंक की अलग अलग होती है।
अगर हम इस बीमा की राशि की क्लेम प्रोसेस की बात करें, तो फिर इसको क्लेम करना भी काफी आसान है। मान लीजिए अगर डेबिट कार्ड होल्डर दुर्घटना में गुजर जाता है भाई तो फिर नॉमिनी संबंधित बैंक में जाकर क्लेम कर सकता हैं।
नॉमिनी को इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए बैंक में जाकर एक आवेदन और इसके साथ ही कार्ड होल्डर का गुजर जाने का प्रमाण पत्र, एफआईआर की कॉपी, कार्डधारक पर आश्रित का प्रमाण पत्र इत्यादि जमा करने पर क्लेम लिया जा सकता है।
अगर हम बात करें कि किस कार्ड पर कितना क्लेम मिलता है तो फिर अगर आपके पास क्लासिक कार्ड है तो फिर 1 लाख रु, प्लेटिनम कार्ड होने पर 1 लाख रु, सामान्य मास्टर कार्ड 50 हजार रु, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये और वीजा कार्ड पर 1.5 लाख रु से 2 लाख रु का बीमा दिया जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications