नयी दिल्ली। अगर आप अपने पोर्टफोलियो में टर्म इंश्योरेंस प्लान जोड़ने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका और समय है। दरअसल बीमा ब्रोकरों के अनुसार टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम 10 अप्रैल से बढ़ने की संभावना है। बीमा की अतिरिक्त बढ़ी हुई कीमत चुकाए बिना टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए आपके पास कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस तरह की बीमा योजनाओं के लिए प्रीमियम को 1 अप्रैल से बढ़ाया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इस तरह 10 अप्रैल से पहले टर्म प्लान खरीदने के लिए बची हुई समय सीमा का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है, जिसमें आप सस्ता टर्म प्लान खरीद सकते हैं। वैसे बता दें कि मार्च में बीमा पॉलिसी की ऑनलाइन बिक्री में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।
कितना बढ़ सकता है प्रीमियम
मीडिया में आईं कुछ रिपोर्ट के अनुसार बीमा प्रीमियम में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ये अलग-अलग कंपनियों और विभिन्न बीमा योजनाओं पर आधारित है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि टर्म इंश्योरेंस प्लान पिछले पांच सालों से कमोबेश स्थिर ही बने हुए हैं। टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय आपको ध्यान देना चाहिए कि प्रीमियम कम होना चाहिए, लेकिन कवर ज्यादा हो। टर्म इंश्योरेंस प्लान के तहत पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को कवरेज राशि मिलती है।
ऐसे बढ़ता है बीमा प्रीमियम
बता दें कि उम्र के साथ टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम बढ़ता है। मगर एक बार जब आप टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद लेते हैं, तो पॉलिसी खत्म होने तक प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसलिए सस्ता प्लान खरीदने का अभी सही मौका है। जितना हो सके टर्म इंश्योरेंस प्लान जल्दी खरीदना चाहिए। इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है और किसी बीमारी की स्थिति में आपका प्रीमियम बढ़ता जाता है। फिर पॉलिसी खरीदने में समस्या होती है। इस प्रकार टर्म प्लान खरीदने में देरी न करना बेहतर है।
मार्च में 40 फीसदी बढ़ी इंश्योरेंस सेल्स
बता दें कि कोरोनावायरस के चलते बीमा की सेल्स भी बढ़ी है। ऑनलाइन वितरण पोर्टल पॉलिसीबाजार के मुताबिक स्वास्थ्य बीमा ने 35-40 प्रतिशत की छलांग लगाई है, जबकि जीवन बीमा की मांग में इस दौरान में 20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। वैसे मार्च में हर साल ही बीमा इंडस्ट्री में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलती है, क्योंकि लोग वित्त वर्ष खत्म होने से पहले पॉलिसी खरीदने में तेजी दिखाते हैं। मगर इस साल पिछले कुछ वर्षों की औसत के मुकाबले लाइफ और हेल्थ दोनों पॉलिसी की बिक्री में 10 फीसदी की अधिक बढ़त दिखी है। मार्च में ऑनलाइन बीमा की बिक्री में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
