नई दिल्ली, जुलाई 30। आज के समय में लगभग सभी लोगों के पास बैंक खाता है और ग्राहकों के बढ़ने के साथ साथ बेकिंग की प्रणालियों में भी बहुत से महत्वपूर्ण बदलाव हुए है। उन्हीं बदलावों में एक डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी है। यदि आप प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत किसी भी बैंक में अपना अकाउंट खुलवाते हैं तो खाते के साथ हमे एक डेबिट कार्ड भी दिया जाता है। जिससे बहुत मदद हो जाती है जैसे कि ऑनलाइन पेमेंट करना। ऑनलाइन शॉपिंग करना और एटीएम से कैश निकालना में मदद मिलती है। इसके अलावा भी डेबिट कार्ड के बहुत से फायदे है। जिसका ज्यादातर लोगो को पता नही होता है। आज हम आपको एटीएम कार्ड पर मिलने वाला इंश्योरेंस के फायदे के बारे में बताने वाले है। बता दे ग्राहकों को एटीएम कार्ड पर 5 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस का लाभ मिलता है। बहुत से लोगो को यह पता नही होता है तो वे इसका लाभ नहीं उठा पाते है।
इन्हे मिलेगा इंश्योरेंस का फायदा
केवल उन्हीं व्यक्ति को एटीएम कार्ड इंश्योरेंस का फायदा मिलता है जो मिनिमम इस एटीएम कार्ड का 45 दिनों तक उपयोग करते हैं। आपको कितना इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा ये आपके कार्ड पर निर्भर करता है आपका कार्ड जिस केटेगरी का होगा आपको उतना इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग इंश्योरेंस होता है। हमने नीचे लिस्ट में बताया है किस कैटेगरी में आपको कितना इंश्योरेंस मिलेगा।
कवरेज कार्ड के अनुसार मिलता है
1. क्लासिक कार्ड पर 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस
2. सामान्य मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये का इंश्योरेंस
3. प्लैटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस
4. वीजा कार्ड पर 1.5 से 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस
5. प्रधानमंत्री जनधन खाते के तहत मिलने वाले रूपे कार्ड पर 1 से 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस
कब मिलेगा क्लेम और क्लेम करने की प्रक्रिया
यदि किसी व्यक्ति की दुर्घटना में गुजर जाता है तो ऐसी स्थिति में फैमिली के लोग इंश्योरेंस का डेथ क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित बैंक में मृतक का डेथ सर्टिफिकेट, एफआईआर की कॉपी, आश्रित का प्रमाण पत्र, मृतक का प्रमाण पत्र आदि जैसे जरूरी दस्तावेज दिखाकर इस इंश्योरेंस को क्लेम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
