नई दिल्ली, जून 30। अगर आपके पास भी पुरानी कार है और आप नई कार लेना चाहते हैं तो आप को अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। पिछले कुछ सालों से देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ी हैं लेकिन इलेक्ट्रिक कारें अभी बहुत महंगी है, हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता। लेकिन अगर आपके पास पुरानी कार है तो आप सस्ते में और आसानी से इलेक्ट्रिक कार के मालिक बन सकते है। दिल्ली सरकार एक पोर्टल लांच करने वाली है। पोर्टल के माध्यम से जो लोग अपनी पुरानी गाड़ी में इलेक्ट्रिक कीट लगवाना चाहते हैं उन्हे आसानी से डीलर मिल सकेगा। परिवहन विभाग से परमिशन भी आप यही से प्राप्त कर सकेंगे ज्यादे दौड़ना-भागना नही पड़ेगा।
सरकार देना चाहती है बढ़ावा
दिल्ली सरकार ने पिछले साल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू करने की बात कही थी। पिछले नवंबर में दिल्ली राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि राज्य में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को स्क्रैपिंग से बचाने के लिए अगर लोग चाहे तो इसे इलेक्ट्रिक वाहनों में बदल सकते है।
कितना आएगा खर्च?
दिल्ली सरकार का यह नया पोर्टल जो लोग पुरानी कार को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना चाहते है उनको और इलेक्ट्रिक कार कीट लगाने वाली कंपनियों को एक मंच देगा। सरकार की मंशा है कि प्रक्रिया सहज और पारदर्शी हो। पोर्टल पर अनेकों कंपनियां रजिस्टर्ड होंगी ग्राहक अपने पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक कारों में बदलने के लिए अपनी पसंद की कंपनियों को चुन सकेंगे। एक 10-15 साल पुराने पेट्रोल या डीजल कार में इलेक्ट्रिक किट लगवाने की लागत लगभग ₹3 लाख से ₹5 लाख के बीच होगी।
कब होगा लॉन्च?
दिल्ली सरकार ने कुल 11 कंपनियों को दिल्ली की पुरानी कारों को इलेक्ट्रिक कारों में बदलने के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है। सरकार ने नियम और कानून भी तय कर लिए है। दिल्ली सरकार अगले महीने पोर्टल को लांच कर सकती है। सरकार ने साफ कहा है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कदम उठाने की जरूरत हैं। सरकार ने पिछले साल 10-15 साल पुरानी गाड़ियों को दिल्ली में प्रयोग करने से मना कर दिया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
