Vanilla Cultivation Business : आपने अकसर वनीला आइसक्रीम खाई होगी। यह आइसक्रीम का सबसा रेगुलर फ्लेवर होता है। पर क्या आपने सोचा है कि आखिर वनीला कैसे बनता है, जिससे इस फ्लेवर की आइसक्रीम तैयार होती है। तो बता दें कि वनील का खेती की जाती है। वनीला की खेती से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसकी खेती से किसान लाभ भी कमा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि भारत में आइसक्रीम की मांग बहुत अधिक है, तो इसके लिए वनीला चाहिए ही चाहिए। ऐसे में ये आपके लिए अच्छा कमाई का चांस हो सकता है। आगे जानते हैं बाकी डिटेल।
कितना होता है दाम
बाजार में इसकी मांग काफी अधिक है। इसी के मद्देनजर बड़ी संख्या में किसान इसकी खेती करने लगे हैं। बाजार भाव का बेहतर होना भी इसे किसानों के लिए आकर्षक बनाता है। इसकी फसल बाजार में आप आराम से 40 हजार रु प्रति किलो तक के रेट पर बेच सकते हैं। इतना रेट किसानों के लिए काफी अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि कई अन्य फसलें आपको इतना दाम नहीं दिला सकतीं।
हेल्थ के लिए फायदेमंद
वनीला दिखने में बेलदार पौधा लगेगा इसके फूलों की सुगंध काफी मनमोहक होती है, जिन्हें सुखा कर पाउडर बनाया जाता है। अच्छी बात यह है कि वनीला कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स से लैस होता है, जो इसे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। ये एंटी बैक्टीरियल गुणों से भी लैस होता है। इनसे ये पेट के लिए भी लाभदायक रहता है और पेट साफ रखता है।
आइसक्रीम कैसे होती है तैयार
वनीला पौधे से एक अर्क (रस) निकलता है। इसी की मार्केट में मांग बहुत अधिक है। असल में यही रस आइसक्रीम में फ्लेवर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं परफ्यूम बनाने में और कई मिठाइयों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अपनी कीमत के लिहाज से केसर के बाद दूसरी सबसे महंगी फसल के रूप में वनीला का ही नाम आता है। ऐसे में आप भी इससे काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैँ।
कहां होगी बेहतर खेती
यदि आप वनीला की खेती करना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए छायादार जगह बेहतर होती है। आपको तापमान का भी ध्यान रखना है। तापमान मीडियम होना चाहिए, यानी न अधिक गर्मी हो और न ज्यादा ठंडक। वनीला के पौधे के लिए इनमें से कुछ भी सही नहीं। यदि आप शेड हाउस का इंतजाम कर सकें, तो भी आसानी से वनीला का खेती हो जाएगी। जिस छायादार जगह आप इसकी खेती करें वहां सुनिश्चित करें कि इसे हल्की रोशनी भी मिलती रहे।
बुवाई और देखभाल
जैसा कि हमने बताया वनीला बेल होती है। ये इसी फॉर्म में बढ़ता है। जब आप वनीला लगाएं तो पहले खेत में गड्ढे करने होगंगे। इन गड्ढों को कुछ देर धूप लगने दें। फिर गड्ढों में खाद डालनी होगी। फिर बेल को फैलाना है तो इसके लिए तार बांधने होंगे। फिर बेल को फव्वार तकनीक से पानी देना ठीक रहेगा। फिर बेल को तारों के ऊपर फैलाएं। ध्यान रहे कि समय-समय पर अच्छी खाद डालना न भूलें। आप गोबर की खाद या केंचुए वाली खाद भी डाल सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications