नई दिल्ली, दिसंबर 11। जब से कोरोना आया है तब से लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में वाई-फाई का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। मगर वाई-फाई में एक दिक्कत है और वो यह कि घर में अगर दो फ्लोर हों और एक पर वाई-फाई का राउटर लगा हो तो दूसरी मंजिल पर कमजोर सिग्नल हो जाते हैं। इससे दूसरी मंजिल पर इंटरनेट सही से नहीं चलता। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल एक ऐसा डिवाइस है, जो आपको दूसरी मंजिल पर भी काफी तेज स्पीड पर इंटरनेट दे सकता है।
कौन सा है डिवाइस
जिस डिवाइस की हम बात कर रहे हैं वो है सिग्नल एक्सटेंडर। सिग्नल एक्सटेंडर एक काम की चीज है, जिसे घर में लगा कर आप दूसरी मंजिल पर स्लो इंटरनेट की समस्या खत्म कर सकते हैं। इस डिवाइस को कोई भी अपने घर में लगाए, जिससे इंटरनेट की स्लो स्पीड फिर से तेज हो जाएगी। ये एक बजट में फिट होने वाला डिवाइस है। बता दें कि जैसा कि नाम से ही जाहिर है सिग्नल एक्सटेंडर वाईफाई के सिग्नल का दायरा बढ़ा देता है।
जिक्सेल वायरलेस एन300 एन रेंज एक्सटेंडर
जिक्सेल वायरलेस एन300 एन रेंज एक्सटेंडर काफी बढ़िया डिवाइस है। ये वाई-फाई सिग्नल एक्सटेंडर फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। इसकी कीमत 1,149 रुपये है। इस डिवाइस के जरिए आप घर पर वाईफाई के सिग्नल को बढ़ा सकते हैं। ये डिवाइस सिगनल की रेंज को बढ़ाएगा। इससे दूर से भी डिवाइस पर फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये डिवाइस 300 एमबीपीएस की स्पीड देता है।
टीपी-लिंक टीएल-डब्ल्यूए855आरई वाई-फाई रेंज एक्सटेंडर
टीपी-लिंक टीएल-डब्ल्यूए855आरई वाई-फाई रेंज एक्सटेंडर भी घर में लगाया जा सकता है। यदि घर बड़ा हो और सिग्नल स्लो की दिक्कत सामने आ रही हो तो यह डिवाइस काफी काम आएगा। ये आपको तूफानी स्पीड पर इंटरनेट देने में मदद करेगा। अमेजन पर यह प्रोडक्ट 16 फीसदी के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। डिस्काउंट के साथ इसे सिर्फ 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
टीपी-लिंक डब्लूए 850 आरई (आईएन) 300 एमबीपीएस सिंगल बैंड 300 एमबीपीएस वाईफाई
टीपी-लिंक डब्लूए 850 आरई (आईएन) 300 एमबीपीएस सिंगल बैंड 300 एमबीपीएस वाईफाई इस समय फ्लिपकार्ट पर बिक रहा है। इसे आप ई-कॉमर्स दिग्गज साइट पर केवल 1,849 रुपये में खरीद सकते हैं। टीपी-लिंक डब्लूए 850 आरई (आईएन) 300 एमबीपीएस सिंगल बैंड 300 एमबीपीएस वाईफाई एक अच्छा सिग्नल एक्सटेंडर है, जो साइज में छोटा है। ये कहीं पर भी घर में लगाया जा सकता है। ये भी 300 एमबीपीएस की स्पीड देता है।
नेटगियर एक्स6110 वाईफाई रेंज एक्सटेंडर
नेटगियर एक्स6110 वाईफाई रेंज एक्सटेंडर भी आपके घर की वाई-फाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा। यह आपके पूरे घर में एक ही कनेक्शन से बड़ी कवरेज ऑफर करेगा। इसे कैजुअल ब्राउजिंग, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बढ़िया माना जाता है। ये अधिकांश वाई-फाई राउटर के साथ काम कर सकता है। नेटगियर एक्स6110 वाई-फाई रेंज एक्सटेंडर आपके मौजूदा वाईफाई के लिए आसान नेटवर्क विस्तार प्रदान कर सकता है। इसी तरह के और भी डिवाइस हैं, जिन्हें आप सिग्नल बूस्टर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications