नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के बाद लागू लॉकडाउन में ढील देते हुए अब सिनेमा हाल को भी खोल दिया है। लेकिन अभी लोग पिक्चर देखने से डर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रख कर आयनॉक्स मूवीज ने एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप पूरा पिक्चर हाल बुक करा सकते हैं। यह बुकिंग राशि केवल 2999 रुपये ही है। इसके बाद आप पूरी सुरक्षा के साथ अपनी मनपंसद फिल्म देख सकते हैं। इस प्लान की क्या खूबियां और यह कैसे आप ले सकते हैं, आइये लेते हैं पूरी जानकारी।
लॉकडाउन खुलने के बाद भी पिक्चर देखने डर रहे लोग
7 महीने तक सिनेमा हॉल बंद रहने के बाद धीरे-धीरे खुल रहे हैं। लेकिन एक तो लोगों का डर दूसरे कोरोना गाइडलाइंस की वजह से अभी भी लोग सिनेमा हॉल नहीं जा रहे हैं। पिक्चर हाल के अंदर सैनिटाइजेशन, सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होता है। लेकिन अगर आप आयनॉक्स मूवीज का यह प्लान लेते हैं, तो इन सभी दिक्कतों से बच सकते हैं।
आयनॉक्स मूवीज का प्राइवेट स्क्रीनिंग प्लान
आयनॉक्स मूवीज ने प्राइवेट स्क्रीनिंग प्लान शुरू किया है। इस ऑफर के तहत लोग अपने लिए प्राइवेट थिएटर बुक कर सकते हैं। आयनॉक्स मूवीज के अनुसार यह ऑफर 2,999 रुपये में दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत आप पूरा थिएटर बुक करके अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने का मजा ले सकते हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए दो शर्त हैं, पहली कि आप के साथ कम से कम एक व्यक्ति और हो। वहीं दूसरी शर्त है कि अधिकतम संख्या थिएटर की पूरी क्षमता की 50 प्रतिशत से अधिक न हो।
अपनी मर्जी की देखें मूवी
इस ऑफर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी सुविधानुसार समय तय कर सकते हैं। वहीं अगर आप अपनी मनमर्जी की फिल्म भी देख सकते हैं। इसमें कोई भी नई फिल्म या पुरानी फिल्म हो सकती है। आयनॉक्स मूवीज के अनुसार लोग इसका उपयोग अपने खास मौकों का जश्न मनाने के लिए भी कर सकते हैं। आयनॉक्स मूवीज इस बुकिंग के साथ पूरी तरह से सैनिटाइज्ड पिक्चर हाल उपलब्ध कराएगा। आयनॉक्स मूवीज के मुताबिक, प्राइवेट स्क्रीनिंग की सुविधा देशभर में मौजूद आयनॉक्स मूवीज के हर थिएटर में उपलब्ध होगी। बुकिंग के लिए कंपनी को मेल भेजकर अपना प्लान बताना होगा। इसके बाद आपके मन मुताबिक, सारी व्यवस्था कर दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
