IT Companies Hiring Freshers: आईटी कंपनी Wipro, Infosys, LTIMindtree जल्द ही बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की भर्ती करेगी। अप्रैल-जून की अवधि के दौरान आई टी कंपनियों के साथ-साथ मिड-टियर फर्मों ने कई सालों में सबसे अधिक यूटिलिटी रेट दर्ज किया है, जिससे इस वित्त वर्ष के अंत में फ्रेशर्स की नियुक्ति में तेजी आने की उम्मीद है।

फ्रेशर्स की होगी जमकर हायरिंग
Global Competence Centers (GCC.) के द्वारा नियुक्तियों में आई टी की तुलना में पहले से ही वृद्धि देखी जा रही है, एनेलेस्ट का कहना है कि इस वर्ष फ्रेशर्स के साथ-साथ सीनियर लेवल के कर्मचारियों के लिए भी अवसर बढ़ने वाले हैं। इन्फोसिस के यूटिलिटी में अधिक सुधार हुआ है, जो मार्च तिमाही में 82.0% से बढ़कर जून तिमाही में 83.9% हो गया है।
इसी तरह, विप्रो ने भी जून तिमाही में अपनी यूटिलिटी रेट में 86.9% से बढ़कर 87.7% की वृद्धि देखी। एल.टी.आई.माइंडट्री के मामले में, इसी अवधि में यूटिलिटी रेट 86.9% से बढ़कर 88.3% हो गई। परसिस्टेंट सिस्टम्स ने भी मार्च तिमाही में 80% से जून तिमाही में 82.1% तक उपयोगिता में वृद्धि दर्ज की है।
Wipro के एचआर ने कही ये बात
Wipro के Chief Human Resources Officer सौरभ गोविल के अनुसार, हर तिमाही में यूटिलिटी रेट में वृद्धि देखी है। उन्होंने बताया कि हम मान सकते हैं कि हमारे लिए सप्लाई साइड को देखने का यह सही समय है, ताकि हमारे पास बेहतर कंडिशन हो सकें।
पारीख कंसल्टिंग और ईआईआईआर ट्रेंड के संस्थापक पारीख जैन ने बताया है कि कोविड के बाद आई जबरदस्त उछाल के दौरान आईटी कंपनियों ने बहुत ज़्यादा लोगों को जॉब मिली है। उसके बाद कम वृद्धि का दौर आया, इसलिए उन्होंने उतनी नियुक्तियां नहीं कीं और यूटिलिटी और मार्जिन साइड पर ज़्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया। अब जब वृद्धि वापस आ रही है और इन आईटी कंपनियों का यूटिलिटी अपने हाई लेवल पर है, तो उन्हें काम पर रखना होगा।
बढ़ते कार्यभार को संबोधित करने के लिए, प्रमुख आईटी कंपनियों ने पहले ही वित्त वर्ष 25 के लिए पर्याप्त भर्ती योजनाओं की घोषणा कर दी है। इंफोसिस ने 15,000 से 20,000 फ्रेशर्स को काम पर रखने की योजना बनाई है, जो ऑन-कैंपस और ऑफ-कैंपस दोनों तरह की भर्ती पर ध्यान केंद्रित करेगा।
TCS जल्द देगा इतनी जॉब
टीसीएस का लक्ष्य करीब 40,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करना है, जून तिमाही में 11,000 लोगों को नियुक्त किया जा चुका है। एचसीएलटेक की योजना 10,000 फ्रेशर्स को लाने की है और एलटी आईमाइंडट्री भी भर्ती जारी रखने का इरादा रखती है।
इसके बावजूद, अधिकांश आईटी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है। इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या में 1,908 की कमी आई है, जो पिछली छह तिमाहियों से कर्मचारियों की संख्या में कमी की रिपोर्ट में दिखाया गया है। टीसीएस ने लगातार तीन तिमाहियों की गिरावट को बदलते हुए 5,452 कर्मचारी हायर किए हैं। लेकिन इसके कुल कर्मचारियों की संख्या में 1,759 की गिरावट आई।
डिसइंवेस्टमेंट के कारण एचसीएलटेक के कर्मचारियों की संख्या में 8,080 की कमी आई, लेकिन इसे छोड़कर, कर्मचारियों की संख्या स्थिर रही है। दूसरी ओर, एलटीआईमाइंडट्री ने 284 कर्मचारियों को जोड़ा है। परसिस्टेंट सिस्टम्स के कुल कर्मचारियों की संख्या मार्च तिमाही में 23,850 से घटकर जून तिमाही में 23,519 हो गई।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications