Infosys Trainee Layoff: इंफोसिस ने एक बार फिर से मैसूर कैंपस से ट्रेनियों को निकालने का ऐलान किया है। हाल ही में कंपनी ने 40 से 45 उन ट्रेनियों को कंपनी से निकाल दिया जो अंतिम आंतरिक मूल्यांकन(Final Internal Assessment Process) में पास नहीं हो पाए।

कंपनी ने ईमेल के जरिए दी कर्मचारियों को जानकारी (Infosys Trainee Jobcut)
ये कर्मचारी अक्टूबर और नवंबर के बीच नियुक्त किए गए 1,200 ट्रेनी इंजीनियरों में से थे। कंपनी ने उन्हें काउंसलिंग और आउटप्लेसमेंट सर्विस के साथ-साथ बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट में 12-हफ्ते का एक्सटर्नल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी दिया था। इसके बाद ट्रेनियों को ईमेल के जरिए कंपनी ने उन्हें निकालने की सूचना दी गई, जिसमें कहा गया कि वे अपने पिछले एसेसमेंट प्रोसेस में सफल नहीं हुए। फ़ेडरेशन स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम में एलिजिबलटी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और कई मौके दिए जाने के बावजूद, कर्मचारी ऐसा करने में असमर्थ रहे। इसकी वजह से कंपनी इनके साथ आगे नहीं बढ़ सकती है।
इंफोसिस ने स्पष्ट किया कि पूरा रिक्रूटमेंट प्रोसेस के बाद केवल एसेसमेंट प्रोसेस में पास होने वाले लोगों को ही रखा जाता है। फ्रेशर्स को इस प्रोसेस को पास करने के तीन मौके मिलते हैं। अगर वे सभी प्रयासों में असफल होते हैं, तो वे कंपनी में कभी अपनी जगह नहीं बना सकते हैं।
इस कारण से कंपनी ने लिया ये फैसला (Infosys Trainee Layoff News)
फरवरी 2025 में, इंफोसिस को अपने मैसूर कैंपस में लगभग 350 ट्रेनियों को इंटरनल असेसमेंट में तीन बार असफल होने के कारण निकालने का फैसला करने के बाद विवाद का सामना करना पड़ा। इससे कर्मचारियों में काफी गुस्सा भर गया है। कर्मचारियों ने कंपनी पर दुर्व्यवहार करने और कम समय में कैंपस से बाहर निकालने का आरोप लगाया।
इसपर राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कर्मचारी सीनेट (NITES) ने श्रम मंत्रालय के समक्ष चिंता जताई थी, जिसके बाद सरकार ने भी इसमें कड़ा रुख अपनाया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने कर्नाटक लेबर कमिश्नर को फरवरी 2025 के मध्य तक जांच करने का निर्देश दिया।
कंपनी ने दिया बीपीएम ऑफर
हालांकि, बेंगलुरु स्थित इंफोसिस ने प्रभावित ट्रेनियों को दूसरा कैरियर ऑप्शन की ऑफर कर रही है, जिसमें इंफोसिस बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (बीपीएम) में संभावित भूमिकाओं के लिए 12 हफ्ते की ट्रेनिंग भी शामिल है। इस मामले में निकाले गए ट्रेनियों को 2.5 साल से अधिक की देरी के बाद शामिल किया गया था। इसके अलावा, इंफोसिस ने कहा कि वह बीपीएम पाठ्यक्रम चुनने वालों के लिए प्रशिक्षण प्रायोजित करेगी।
इन कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को निकाला (Infosys Trainee)
अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल आदि कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ कंपनियां एआई के कारण लेऑफ कर रही है। वहीं, कुछ कंपनियां अपने स्ट्रचर में बदलाव भी कर रही हैं इसलिए वे ये फैसला ले रही है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications