Infosys terminates Trainees: इंफोसिस में ट्रेनियों को निकालने का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी ने फिर से एक बड़ा फैसला लिया है और इस फैसले के तहत कंपनी ने इंटरनल असेसमेंट में फेल होने वाले मैसूर कैंपस के 195 ट्रेनियों को निकाल दिया। कंपनी ने ईमेल के जरिए इस लेऑफ की जानकारी दी है।

पहले दौर में निकाले गए इतने ट्रेनी (Infosys trainees layoff)
इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने 240 ट्रेनियों को कंपनी से निकाला गया था। कंपनी ने निकाले हुए ट्रेनियों को एनआईआईटी और अपग्रेड के साथ ट्रेनिंग कोर्सेस ऑफर किए जिसका भुगतान कंपनी करेगी। अब तक 250 ट्रेनियों ने अपग्रेड और एनआईआईटी से ट्रेनिंग पूरी की हुई है। इसमें 150 ने आउटप्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
ट्रेनियों को निकालने के दूसरे दौर के दौरान इन्फोसिस ने NIIT और UpGrad के साथ ट्रेनिंग कोर्सेस पेश किए, जिसका भुगतान कंपनी की ओर से किया जा रहा था। अब तक 250 ने UpGrad और NIIT से ट्रेनिंग हासिल किया है। और लगभग 150 ने आउटप्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस लेऑफ के दौरान बाहर करने की वजह भी यही है कि ट्रेनियों ने अपने असेसमेंट को पास नहीं किया।
कंपनी ने ईमेल में जानकारी दी है कि फाइनल असेसमेंट अटैम्प्ट के रिजल्ट के मूल्यांकन के बाद नोटिस दिया जाता है कि आपने तैयारी के समय, डाउट क्लियरिंग सेशन, कई मॉक इवैल्यूएशन और तीन अटैम्ट के बावजूद 'जेनेरिक फाउंडेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम' में क्लाइफिकेशन हासिल करने के स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं किया है।
कंपनी ने बीपीएम में करियर बनाने का दिया ऑप्शन (Layoffs in Infosys)
कंपनी बीपीएम (बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट) इंडस्ट्री में संभावित रोल के लिए एक महीने की सैलरी, आउटप्लेसमेंट सर्विसेज, 12 हफ्ते का ट्रेनिंग प्रोग्राम या IT करियर रूट के लिए आईटी बेसिक प्रिंसिपल पर 24 हफ्ते का ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफर कर रही है।
कंपनी ने इतने ट्रेनियों को किया बाहर
फाइनेंशियल ईयर 2025 में इन्फोसिस ने कुल 15,000 ट्रेनियों को नियुक्त किया था। हालांकि, ट्रेनियों के दौरान इवैल्यूएशन में असफल रहने वाले ट्रेनियों की संख्या में बढ़त के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा।
इस साल फरवरी से अब तक इन्फोसिस ने लगभग 800 प्रशिक्षुओं को बाहर कर दिया है। ये सभी वे लोग थे जो कंपनी के इंटरनल असेसमेंट (आंतरिक मूल्यांकन) को तीन बार कोशिश के बाद भी पास नहीं कर पाए। कंपनी ने पहला दौर में फरवरी में 320 ट्रेनियों को निकाला गया था। इसके बाद कंपनी ने 240 और ट्रेनियों को बाहर किया था। अब फिर अप्रैल में 195 ट्रेनियों को फिर हटाया गया है। हालांकि, कंपनी ने इन युवाओं को फ्री में नई स्किल्स सीखने का मौका दिया है, ताकि वे भविष्य में बेहतर नौकरी पा सकें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications