नयी दिल्ली। गुरुवार के कारोबार में देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस का शेयर 15 फीसदी उछल कर 952 रु के अपने आज तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचा। शानदार फाइनेंशियल नतीजों का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा। इन्फोसिस के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे। इन्फोसिस का शेयर गुरुवार को सात साल से अधिक के अपने सर्वश्रेष्ठ दिन की तरफ बढ़ रहा था। इसने बीएसई पर कारोबार के पहले घंटे में निवेशकों की संपत्ति में 50000 करोड़ रु का इजाफा कर दिया था।

कैसा रहा इन्फोसिस का शेयर
इन्फोसिस का शेयर आज 831.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 8.24 फीसदी की तेजी के साथ 900 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 952 रु तक चढ़ा। फिर ये 890 रु तक गिरा भी, मगर आखिर में 79.45 रु या 9.56 फीसदी की तेजी के साथ 910.90 रु के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर इन्फोसिस की मार्केट कैपिटल 3,87,966.40 करोड़ रु है। इन्फोसिस के शेयर की कीमत एक सप्ताह में 15.7%, एक महीने में 29% और वर्ष 2020 की शुरुआत से 23% बढ़ी है।
कैसे रहे फाइनेंशियल रिजल्ट
देश की दूसरे सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक इन्फोसिस ने 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 4,233 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही में कमाए गए 3798 करोड़ रु के मुकाबले 11.5 फीसदी अधिक है। इस दौरान इन्फोसिस की इनकम 21803 करोड़ रु से 8.5 फीसदी बढ़ कर 23,665 करोड़ रु रही। जानकारों ने इन्फोसिस का मुनाफा 3820 करोड़ रु और इनकम 22,600 करोड़ रु रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी ने तिमाही के दौरान 1.74 अरब डॉलर के बड़े सौदे हासिल करने का भी ऐलान किया। इसकी डिजिटल इनकम में भी 25.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
