Infosys shares fall heavily: मार्केट कैप के मामले में भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी इंफोसिस में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त बिकवाली देखी गई। कल कंपनी ने पहली तिमाही की कमाई में अपने FY24 रेवेन्यू गाइड लाइन को आधा कर दिया था। इसका आसर आज शेयर बाजार की शुरुआत में दिखा और कंपनी का शेयर करीब 9.5 प्रतिशत तक टूट गया।
इनफोसिस के शेयर में गिरावट का असर यह है कि Nifty IT इंडेक्स भी करीब 3.5 फीसदी तक टूट गया। इनफोसिस के अलावा एचसीएल, टीसीएस और विप्रो के शेयर काफी ज्यादा टूट गए।

सुबह 10 बजे के आसपास भी इनफोसिस का शेयर लगभग दिन के सबसे निचले स्तर पर ही ट्रेड कर रहा है। वहीं कल रात अमेरिका में इनफोसिस के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (एडीआर) ने भी 3 महीने में अपनी सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज की थी।
इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून क्वार्टर में 5,945 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। पिछले साल की इसी अवधि में यह 5,362 करोड़ रुपये रहा था। यानी साल-दर-साल आधार पर इसमें 10.9 प्रतिशत की ग्रोथ आई थी।
कंपनी की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 34,441 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत बढ़कर 37,933 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में अपने कर्मचारियों की संख्या में 6,940 कर्मचारियों की गिरावट देखी। इस तिमाही में नौकरी छोड़ने की दर यानी एट्रीशन रेट गिरकर 17.3 प्रतिशत हो गया। पिछली तिमाही में 3,611 कर्मचारियों की संख्या घटी थी।
सुबह 10 बजे के करीब एनएसई पर इंफोसिस के शेयर की कीमत 121.95 रुपये की गिरावट (7.37 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,326.90 रुपये थी। वहीं अभी तक इनफोसिस का शेयर 1,305.00 रुपये का लो और 1,350.00 रुपये का हाई बना चुका है। वहीं इनफिसस का एक साल का जहां लो 1,185.30 रुपये है, वहीं हाई 1,672.60 रुपये है।
वहीं कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध इंफोसिस एडीआर 8.41% कम होकर 16.22 डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले, 13 अप्रैल को इंफोसिस एडीआर में 9% से अधिक की गिरावट आई थी, जो मार्च 2023 की तिमाही आय के बाद आई थी। गुरुवार को इंट्राडे कारोबार के दौरान, एडीआर में 13.44% की गिरावट आई, जिससे यह मार्च 2020 के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट बन गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
