Infosys Q4 Results 2025: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इसकी शुरुआत IT कंपनियों के नतीजो के साथ हुआ है. विप्रो, TCS के बाद अब सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने भी गुरुवार को Q4 के नतीजे जारी कर दिए हैं. जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस अनुमान से कमजोर रहा.
अनुमान से कमजोर इंफोसिस के नतीजे
इंफोसिस ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12% घट गया है. यह FY25 की चौथी तिमाही में 7033 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 7278 करोड़ रुपए था. नए फाइनेंशियल ईयर यानी FY26 के लिए कंस्टेंट करेंसी में रेवेन्यू ग्रोथ को 0-3% रखा है. इससे पहले जनवरी में इंफोसिस ने FY25 के लिए कंस्टेंट करेंसी (CC) ग्रोथ बढ़ाकर 4.5-5% किया था. नतीजों से पहले इंफोसिस का शेयर 1% की तेजी के साथ NSE पर 1427.7 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

IT कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 8% बढ़कर 40925 करोड़ रुपए हो गई, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 37,923 करोड़ रुपए थी. तिमाही आधार पर वॉलेंट्री एट्रीशन रेट में इजाफा हुआ है, जोकि 13.7% से बढ़कर 14.1% पर पहुंच गया है, जिसमें 40 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा हुआ है. FY25 की चौथी तिमाही में कुल कर्मचारियों की संख्या में 199 का इजाफा हुआ है, जोकि बढ़कर 323,578 पर पहुंच गया है. यह तीसरी तिमाही में 323,379 था.
फाइनल डिविडेंड का ऐलान
इंफोसिस ने FY25 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत 31 मार्च को समाप्त फाइनेंशियल ईयर के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. शेयरहोल्डर्स को 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 22 रुपए का डिविडेंड प्रॉफिट मिलेगा.
फाइनल डिविडेंड के लिए अभी 44वीं सालाना बैठक (AGM) में मंजूरी मिलना बाकी है, जोकि 25 जून को है. डिविडेंड के लिए 30 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. जबकि मंजूरी मिलने के बाद डिविडेंड की रकम 30 जून 2025 को पेमेंट होगा. इससे पहले इंफोसिस ने FY25 में 21 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था, जिसके लिए 29 अक्टूबर 2024 रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया था.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
