
Infosys Q4 financial results: इनफोसिस ने अपने चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का शुद्ध राजस्व 37,441 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले साल इसी तिमाही में 32,276 करोड़ रुपये था। इस प्रकार से इसमें 16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है।
इनफोसिस ने कहा है कि उसके बोर्ड ने वित्तीय वर्ष के लिए 17.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके साथ, FY23 के लिए कुल लाभांश 34 रुपये प्रति शेयर होगा। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में घोषित कुल लाभांश के मुकाबले 9.7 प्रतिशत अधिक है।
वहीं इनफोसिस का परिचालन लाभ मार्च 2022 की तिमाही में 6,956 रुपये की तुलना में 13 प्रतिशत बढ़कर 7,877 करोड़ रुपये हो गए हैं। वहीं इससे पिछली तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8,242 करोड़ रुपए था। वहीं कांसेंट करेंसी में, कंपनी का राजस्व चौथी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत और पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान 15.4 प्रतिशत बढ़ा।
इनफोसिस के वित्तीय परिणाम जारी करते हुए सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा है कि वित्त वर्ष 23 में हमारा मजबूत प्रदर्शन डिजिटल, क्लाउड और ऑटोमेशन क्षमताओं पर निरंतर ध्यान देने के कारण रहा है। उन्होंने बताया कि एक मजबूत बड़ी डील मिलने की संभावना है।

कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2023 यानी 31 मार्च तक कुल कर्मचारियों की संख्या 3,43,234 थी। इसमें पिछली तिमाही की तुलना में 3,611 कर्मचारियों की कमी आई है।
वहीं इससे एक दिन पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) ने चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए थे। टीसीएस का मार्च 2023 तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ 11,392 करोड़ रुपये का रहा था। इसमें 14.8 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं कंपनी की आमदनी इस दौरान 16.9 फीसदी बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने वित्तीय वर्ष के लिए 24 प्रति इक्विटी शेयर का अंतिम लाभांश भी घोषित किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
