Infosys Q3 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने भी गुरुवार को नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 6806 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. यह सालाना आधार पर 11.4 फीसदी बढ़ा है. कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए गाइडेंस को भी बढ़ा दिया है. इससे पहले इंफोसिस का शेयर आज 16 जनवरी को बीएसई पर सवा फीसदी गिरावट के साथ 1926.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ.
मुनाफे और आय में पॉजिटिव ग्रोथ
एक्सचेंज को दी जानकारी में इंफोसिस ने बताय कि दिसंबर तिमाह में नेट प्रॉफिट 6806 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 6506 करोड़ रुपए था. रुपए में आय भी तिमाही आधार पर 2 फीसदी बढ़ी है. यह 40986 करोड़ रुपए से बढ़कर 41764 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. EBIT भी 3 फीसदी बढ़कर 8912 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जोकि पिछली तिमाही में 8649 करोड़ रुपए था.
इंफोसिस ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में इजाफा किया है. इसे 3.75-4.5% से बढ़ाकर 4.5% - 5% कर दिया है. यह पिछली 9 तिमाही में 8वीं बार रेवेन्यू में बदलाव है. हालांकि, मार्जिन गाइडेंस को 20-22 फीसदी पर बरकरार रखा है. वहीं, EBIT मार्जिन 10 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 21.3 फीसदी पर पहुंच गया.

कर्मचारियों की संख्या में इजाफा
बाजार को दी जानकारी में आईटी कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में फ्री कैश फ्लो रिकॉर्ड 1263 मिलियन डॉलर रहा, जोकि सालाना आधार पर 90 फीसदी की ग्रोथ को दर्शा रहा. वहीं, 2.5 अरब डॉलर का लार्ज डील विन टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैलयू (TCV) रहा. इसके अलावा कंपनी के कुल कर्मचारियों में लगातार दूसरी तिमाही में इजाफा हुआ है.
इंफोसिस के शेयर का परफॉर्मेंस
आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर मीडियम टर्म में कुछ खास नहीं रहा. पिछले एक हफ्ते में शेयर सपाट रहा. 6 महीने में शेयर ने निवेशकों को करीब 12 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. शेयर पिछले 2-3 साल में करीब 20 फीसदी रिटर्न दिया है. शेयर का 52-वीक हाई 2006.80 रुपए है. बीएसई पर कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
