Infosys Q4 Results Date: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल के बीच नए साल की शुरुआत होने वाला है. इस के साथ ही नतीजों का सीजन भी शुरू होगा. इसकी शुरुआत आईटी सेक्टर की कंपनियों के नतीजों के साथ शुरु होगी. कंपनियां FY25 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी.
इंफोसिस इस तारीख को जारी करेगी रिजल्ट
भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025 के लिए दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने की योजना बना रही है. इसके तहत कंपनी गुरुवार यानी 16 जनवरी 2025 को शेयर बाजार बंद होने के बाद की जाएगी. इंफोसिस ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी.
इन्फोसिस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 15 और 16 जनवरी को होने वाली है. इस मीटिंग में वे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और दिसंबर तिमाही के नतीजों को मंजूरी देंगे. हालांकि, इस तिमाही के लिए डिविडेंड के बारे में हाल ही में कोई ऐलान नहीं की गई है.

इंफोसिस के डिविडेंड
पिछली तिमाही में इंफोसिस ने अपने 5 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 21 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. हालांकि, अभी तक दिसंबर तिमाही के लिए डिविडेंड के बारे में कोई खबर नहीं है. इसके बारे में निवेशकों को ऑफिशियल ऐलान के जरिए सूचित किया जाता है.
इंफोसिस के शेयरों का प्रदर्शन
शुक्रवार को इंफोसिस के शेयर 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 1999 रुपए पर बंद हुए. पिछले एक साल में इस शेयर ने 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. पिछले छह महीनों में ही इसमें 33 फीसदी की उछाल आई है. हाल के महीनों में, इंफोसिस के शेयरों ने तीन महीनों में 2 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ हुई है. इस बीच सिर्फ़ एक हफ़्ते में शेयर की कीमत 4 फीसदी बढ़ गई.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
