Infosys Q1 Results: स्टॉक मार्केट लिस्ट कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने भी नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को 6368 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. कंपनी ने Q1 में बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे जारी किए हैं. नतीजों से पहले इंफोसिस का शेयर BSE पर करीब 2% की मजबूती के साथ 1759.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
अनुमान से बेहतर Q1 नतीजे
इंफोसिस ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि जून तिमाही में 6368 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जोकि पिछली तिमाही में 7969 करोड़ रुपए था. यानी तिमाही आधार पर मुनाफा 20 फीसदी घटा है. आय 37923 करोड़ रुपए से 3.7 फीसदी बढ़कर 39315 करोड़ रुपए हो गई है. EBIT भी करीब 9% बढ़ा है, जोकि 8288 करोड़ रुपए रहा. सालभर पहले की समान तिमाही में EBIT का आंकड़ा 7621 करोड़ रुपए रहा था.

डॉलर आय में इजाफा
Q1 में इंफोसिस के डॉलर आय में 3.4% का इजाफा हुआ है. ये 4564 करोड़ रुपए से बढ़कर 4717 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. मार्जिन में तिमाही आधार पर 100 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा दर्ज किया गया है. ये 20.1% से बढ़कर 21.1% पर पहुंच गया है.
IT कंपनी ने गाइडेंस में किया इजाफा
IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने FY25 के लिए ग्रोथ गाइडेंस में भी इजाफा किया है. इसके तहत रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 3 से 4 फीसदी की रेंज में कर दिया है. जबकि एनलिस्ट्स का अनुमान कंस्टेंट करेंसी (CC) में FY25 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ 1 से 3 फीसदी के दायरे का था. इंफोसिस ने एनुअल रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को पिछली 5 तिमाहियों में 5 गुना बढ़ाया है.
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
