नई दिल्ली, अगस्त 30। आज 30 अगस्त को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 1,564.45 अंक या 2.70 फीसदी की बढ़त के साथ 59537.07 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 446.40 अंक या 2.58 फीसदी की उछाल के साथ 17759.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 2323 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1007 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज फाइनेंशियल, ऑटो, रियल्टी और पावर शेयरों में तेजी आई। आज रुपया भी 51 पैसे की मजबूती के साथ 79.45 प्रति पर बंद हुआ। कल ये 79.96 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ था। आज आईटी शेयरों ने भी अच्छा परफॉर्मेंस किया। इनमें इंफोसिस भी शामिल है। आज इंफोसिस 2 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। पर यही वो शेयर है, जो बीते कुछ सालों में मात्र 1 लाख रु पर 15.70 करोड़ रु का मुनाफा दे चुका है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
इंफोसिस ने बनाया अमीर
इंफोसिस का शेयर करीब 26 सालों में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 26 मार्च 1996 को 0.95 रु पर था, जबकि आज यह 1,493.20 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 1,57,078.95 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 15.71 करोड़ रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
5 साल का रिटर्न
1 सितंबर 2017 को इंफोसिस का शेयर 460.05 रु पर था। जबकि अब यह 1493.20 रु पर है। यानी ये 5 साल में निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर चुका है। इन 5 सालों में इस शेयर ने 224.57 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिसने भी 1 लाख रु 5 साल पहले लगाए होंगे उनकी वैल्यू आज 3.57 लाख रु के करीब होगी।
10 साल का रिटर्न
इंफोसिस का शेयर 10 सालों में अब तक 388.50 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 24 अगस्त 2012 को यह शेयर 305.67 रु पर था, जबकि आज यह 1493.20 रु पर बंद हुआ। यानी ये शेयर 10 सालों में 1 लाख रु को 4.88 लाख रु से अधिक बना दिया है।
नुकसान भी कराया है
इंफोसिस के बीते 6 महीनों का रिटर्न निगेटिव 12.32 फीसदी रहा है। एक साल में यह 12.38 फीसदी नुकसान करा चुका है। इंफोसिस का शेयर 1 महीने में 3.70 फीसदी निगेटिव रिटर्न दे चुका है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 6.26 लाख करोड़ रु है। इसके शेयर का बीते 52 हफ्तों का शिखर 1,953.70 रु और निचला स्तर 1,367.20 रु रहा है।
कंपनी की प्रोफाइल
इंफोसिस लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है जो बिजनेस कंसल्टेंसी, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की स्थापना पुणे में हुई थी और इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। फोर्ब्स ग्लोबल 2000 रैंकिंग के अनुसार, इंफोसिस 2020 के राजस्व के आंकड़ों के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बाद दूसरी सबसे बड़ी भारतीय आईटी कंपनी है और दुनिया की 602 वीं सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनी है। इस समय भी टीसीएस की मार्केट कैपिटल 11.75 लाख करोड़ रु है, जबकि इंफोसिस 6.26 लाख करोड़ रु के साथ दूसरे नंबर पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications