Infosys Work From Office: इंफोसिस जल्द ही कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करने वाली है। कंपनी ऑफिस में लोगों की मौजूदगी को बढ़ाने के लिए घर से काम करने वाले कर्मचारियों को सीमित करने वाली है। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने टेक्नॉलजी स्टाफ को निर्देश दिया है कि अब से हर महीने 10 दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसके लिए कंपनी ने नया अटेंडेंस सिस्टम भी लॉन्च किया है। अब वर्क फ्रॉम होम के आवेदन ऑटोमैटकली अप्रूव नहीं होंगे।

वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के लिए इंफोसिस ने उठाया बड़ा कदम
कंपनी के डिपार्टमेंट हेड्स ने अपने टीम के सदस्यों को ईमेल भेजकर निर्देश दिया है कि 10 मार्च के बाद से वे वर्क फ्रॉम होम के आवेदन कम से कम दें। कंपनी के एक एग्जिक्युटिव के मुताबिक टीम के बीच बेहतर सहयोग के साथ-साथ कर्मचारियों को हाइब्रिड वर्क का ऑप्शन देने के लिए यह कदम उठाया है। कुछ लोगों का कहना है कि इस पॉलिसी से ऑफिस आने-जाने में लगने वाले समय और थकान के बढ़ने से उन्हें परेशानी हो सकती है जिसका असर काम पर पड़ सकता है। कंपनी के डिपार्टमेंट हेड बेंगलुरू में लोगों को मेल के जरिए जानकारी दी गई है कि सभी टीम 10 मार्च 2025 के बाद से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की रिक्वेस्ट को अप्रूवल देने को सीमित करें।
अटेंडेंस सिस्टम को सही से फॉलो नहीं करने पर होगा एक्शन
ईमेल में जानकारी दी गई है कि 10 मार्च, 2025 से हर महीने लागू किए जाने वाले वर्क-फ्रॉम-होम दिनों की संख्या को सीमित करा जाए और अटेंडेस सिस्टम को जल्द लागू किए जाएगा। कर्मचारियों के लिए फ्लेक्सिबलटी और नई हाइब्रिड कल्चर की जरूरतों को सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि अगर कर्मचारी अटेंडेंस सिस्टम को सही से फॉलो नहीं करते हैं तो उनकी छुट्टियों को काट दिया जाएगा।
कोविड 19 के दौरान, कई टॉप कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के बजाए वर्क-फ्रॉम-होम का ऑप्शन दिया था। इन्फोसिस के 56 देशों में क्लाइंट हैं और इसके कर्मचारियों की संख्या 3.40 लाख से ज्यादा है। यह भारत में सबसे बड़े प्राइवेट नियोक्ताओं में से एक है।
अन्य कंपनियों ने भी वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के ऑप्शन को चुना
इंफोसिस के अलावा टीसीएस ने भी एम्पलाई वेरिएबल कंपनसेशन को पांच दिन वर्क-फ्रॉम-ऑफिस से काम करने वाले कर्मचारियों को लिंक किया है। कंपनियां का वर्क फ्रॉम ऑफिस की तरफ शिफ्ट होने के पीछे के कई कारण हैं। इस बीच मूनलाइटिंग, यानी एक ही समय पर दो अलग-अलग कंपनियों के लिए काम करने के मामले सामने आने लगे तो कई कंपनियों ने रिमोट वर्क को सीमित करना शुरू कर दिया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
