नयी दिल्ली। देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी डील हासिल कर ली है। इंफोसिस ने अमेरिका की निवेश फर्म Vanguard से 1.5 अरब डॉलर की डील की है। पहले माना जा रहा था कि ये डील 1 अरब डॉलर से कुछ कम की है। इस डील के तहत काम 10 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिससे कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 2 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। आम तौर पर भारतीय आईटी कंपनियों को अरबों डॉलर की डील नहीं मिलती है।
टीसीएस और विप्रो को पछाड़ा
आईटी कंपनियां अन्य कंपनियों को ऐसी डील के बदले तकनीकी सेवाएं देती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये डील हासिल करने के लिए इंफोसिस ने विप्रो के साथ कड़ा मुकाबला किया। इतना ही नहीं इस दौड़ में अन्य सीरियस दावेदारों में टीसीएस और एक्सेंचर भी शामिल थी। कहा जा रहा है कि इंफोसिस ने डील के तहत सर्विसेज देने के लिए बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में 3,000 सीटर की फैसिलिटी भी स्थापित की है। इसमें बीपीएम सर्विसेज और डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन कार्य शामिल होगा, जिससे Vanguard की रिकॉर्ड रखने वाली सेवाओं को क्लाउट आधारित प्लेटफॉर्म पर ले जाया जाएगा। कंपनी के पास शुरू में 300-400 लोग काम करेंगे।
अप्रैल-जून में 1.7 अरब डॉलर की डील
इंफोसिस ने अप्रैल-जून तिमाही में 1.7 अरब डॉलर की डील हासिल की। लेकिन इंफोसिस ने कहा कि इसमें Vanguard के साथ हुई डील शामिल नहीं। Vanguard ने, उन फंड्स के जरिए जिनका का मैनेजमेंट करती है, इन्फोसिस में लगभग 3 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की हुई है। इंफोसिस अमेरिका में रिटायरमेंट सेवाओं के क्षेत्र में भी बहुत मजबूत है। ये इस सेगमेंट में वहां की शीर्ष 20 कंपनियों में से आधी को सेवाएं देती है। वहीं Vanguard 1.3 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की एसेट्स का प्रबंधन करती है। पिछले साल इन्फोसिस ने Verizon के साथ डील की थी, जो 1 अरब डॉलर से अधिक की हो गई है।
इंफोसिस का शेयर हुआ मजबूत
इस डील की रिपोर्ट के बीच आज इंफोसिस का शेयर भी काफी मजबूत हुआ। आज इंफोसिस का शेयर 3 फीसदी से बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। इंफोसिस का शेयर सुबह 904.00 रु पर सपाट खुला। कारोबार के दौरान ये 945 रु के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और आखिर में 29.55 रु या 3.27 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 933.55 रु के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर इंफोसिस की मार्केट कैपिटल 3,97,613.38 करोड़ रु है। इंफोसिस के शेयर का शिखर पिछले 52 हफ्तों में 952.00 रु और निचला स्तर 511.10 रु रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications