Infosys: भारत के दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के दूसरे तिमाही के प्रदर्शन ने कंपनी के स्टॉक में नई जान फूंक दी है। 5 प्रतिशत के बढ़ोत्तरी के साथ अब इंफोसिस बाजार पूंजीकरण के हिसाब से चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। 6.25 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ इंफोसिस ने भारत में सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों की सूची में एफएमसीजी दिग्गज एचयूएल की जगह ली है। अब कंपनी आरआईएल, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के बाद एक बार फिर चौथे नंबर की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
इंफोसिस के राजस्व में हुआ है इजाफा
जुलाई-सितंबर के तिमाही में इंफोसिस के ग्रॉस गेन में सालाना आधार पर 23.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सालाना आधार पर 36,538 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज करने के बाद वैश्विक ब्रोकरेज CLSA ने स्टॉक का लक्ष्य मूल्य बढ़ाकर 1,800 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। अभी स्टॉक की कीमत 1490 रुपए के आस-पास है। अपने सितंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए बेंगलुरु स्थित सॉफ्टवेयर निर्यातक ने राजस्व वृद्धि मार्गदर्शन को पहले के 14-16 प्रतिशत के मुकाबले बढ़ाकर 15-16 फीसदी कर दिया है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने बढ़ाया है अनुमान
मुद्रा पूर्वानुमान में बदलाव के कारण कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपने FY2023-25E EPS को 1-3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। कोटक ब्रोकरेज फर्म ने इंफोसिस के उचित मूल्य को बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया है। क्रॉस-करेंसी हेडविंड के कारण हमारे यूएसडी राजस्व के अनुमान में गिरावट आई है। हमारा मानना है कि कंपनी में अगले दो वर्षों में मार्जिन का विस्तार करने और अपने मार्जिन पूर्वानुमान को बनाए रखने के क्षमता है। हमने कंपनी के अनुमान मुल्य में 1 से 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मोतीलाल ओसवाल ने भी किया है इजाफा
मोतीलाल ओसवाल ने कहा "हम इंफोसिस के मार्जिन प्रदर्शन से सकारात्मक रूप से हैरान थे, क्योंकि आपूर्ति से संबंधित बाधाओं को देखते हुए निवेशकों के बीच यह प्रमुख चिंता थी। हालांकि इंफोसिस ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, हम वित्त वर्ष 24 में कंपनी में और सुधार की गुंजाइश देखते हैं।" बोक्ररेज फर्म बॉय रेटिंग के साथ स्टॉक पर 1,630 रुपये का लक्ष्य मूल्य रखा है।
शेयरखान ने नहीं बढ़ाया है अनुमान
शेयरखान ने इंफोसिस पर 1,730 रुपये के अपरिवर्तित लक्ष्य मूल्य के साथ अपनी खरीद रेटिंग को बनाए रखा है, मजबूत सौदे की गति और इसकी क्षमताओं पर प्रबंधन की आशावाद और विभिन्न ग्राहकों की परिवर्तन की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयारियों के साथ-साथ लागत अनुकूलन पर भी।
More From GoodReturns

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
