Infosys Hiring 2025: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस ने भी Q3FY25 के नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजों में तिमाही प्रदर्शन के अलावा कंपनी ने हायरिंग को लेकर भी अपडेट दिया है. इसके तहत वित्त वर्ष 2026 में 20,000 से ज़्यादा नए ग्रेजुएट्स को अपॉइंट करने की प्लानिंग है.
इंफोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका ने बताया कि कंपनी ने FY25 में करीब 15,000 फ्रेशर्स को हायर करने के अपने टारगेट पर काम कर रही है. इस टारगेट को कंपनी जल्द हासिल भी कर लेगी. इससे पहले देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने भी हायरिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया. इसके तहत नए फाइनेंशियल ईयर में 40 हजार फ्रेशर्स को हायर करने की जानकारी दी.
इंफोसिस और टीसीएस के उलट सेक्टर के दिग्गज कंपनी एचसीएलटेक ने प्रोजेक्ट एसेंड जैसी बेहतर दक्षता और उत्पादकता पहलों के कारण अपने फ्रेशर हायरिंग लक्ष्य को 10,000 से घटाकर 7,000 कर दिया है.
इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या बढ़ी
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने 16 जनवरी की शान को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 5,591 कर्मचारियों को जोड़ा. यह छह तिमाहियों की मंदी के बाद कुल कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की लगातार दूसरी तिमाही है.

दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का प्रदर्शन
इंफोसिस के मुनाफे में वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 11.4% की ग्रोथ दर्ज की गई. यह बढ़कर 6,806 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. आय भी 7.5% बढ़कर 41,764 करोड़ रुपए हो गई, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में यह 38,821 करोड़ रुपए थी.
कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के लिए अपने कॉन्सटेंट करेंसी (सीसी) रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को भी बढ़ाकर 4.5% से 5% के बीच कर दिया है. पहले यह 3.75% से 4.5% की पिछली लिमिट के मुकाबले में बढ़ोतरी की लगातार तीसरी तिमाही है.
आईटी सेक्टर में हायरिंग ट्रेंड
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने दो तिमाहियों में लगातार नए कर्मचारियों को जोड़ने के बाद तीसरी तिमाही में 5,370 कर्मचारियों की कमी का सामना किया. दूसरी ओर HCLTech ने इसी अवधि के दौरान 2,134 कर्मचारियों को जोड़कर अपनी पिछली तिमाही के ट्रेंड को उलट दिया.
इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने आगामी तिमाहियों के लिए अपनी नियुक्ति प्लानिंग पर कमेंट किया. उन्होंने कहा कि हमने तीसरी तिमाही में 5,000 से ज्यादा कर्मचारियों की बढ़त के साथ मजबूत हायरिंग की है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
