नई दिल्ली, जुलाई 14। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर इंफोसिस ने अप्रैल-जून 2021 में समाप्त तिमाही में 5,195 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। ये इसी साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2.3 प्रतिशत अधिक रहा। रुपये में देखें तो इंफोसिस की इनकम तिमाह दर तिमाही आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 27896 करोड़ रु रही। वहीं डॉलर टर्म में इसकी इनकम 4.7 फीसदी अधिक 378.2 करोड़ डॉलर रही। बता दें कि इंफोसिस की इनकम के लिए रु में 27718 करोड़ रु और डॉलर में 375.8 करोड़ डॉलर का अनुमान था।

पिछले साल की तुलना में बढ़ी इनकम
पिछले साल की समान अवधि की तुलना में देखें तो डॉलर में इसकी इनकम 21.2 फीसदी बढ़ी है। डिजिटल कंपनी के डिजिटल बिजनेस में ग्रोथ मजबूत रही और यही इनकम में बढ़ोतरी का मैन सोर्स रहा। यह जनवरी-मार्च तिमाही में 9.7 प्रतिशत बढ़ कर 204 करोड़ डॉलर रही। लेकिन जून 2021 तिमाही के लिए कोर बिजनेस 0.7 प्रतिशत घट कर 174.2 करोड़ डॉलर रहा।
पिछली तिमाही के नतीजे
इंफोसिस ने मार्च तिमाही में 5,076 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। पिछले साल की समान तिमाही में यह 4321 करोड़ रु के मुनाफे में रही थी। इस तरह इंफोसिस के जनवरी-मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर 17.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं इसकी इनकम 23267 करोड़ रु से 13.1 फीसदी से बढ़ कर 26311 करोड़ रु रही थी।
पूरे साल का मुनाफा
वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 2020-21 में इंफोसिस का मुनाफा 16.6 प्रतिशत बढ़कर 19,351 करोड़ रुपये रहा था, जबकि इसकी इनकम 10.7 प्रतिशत बढ़ कर 1,00,472 करोड़ रुपये रही थी। हाल ही में टीसीएस ने नतीजे पेश किए थे। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 28.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। जून में समाप्त हुई तिमाही के लिए इसका मुनाफा 9,008 करोड़ रु रहा। वहीं कंपनी की इनकम भी पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले इस साल समान अवधि में 18.5 फीसदी बढ़ कर 45,411 करोड़ रु रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications