Infosys Dividend Profit: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. नतीजों के सीजन में परफॉर्मेंस के दम पर शेयरों में हलचल देखने को मिल रहा. IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने भी चौथी तिमाही के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 22 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटा है.
को-फाउंडर नारायण मूर्ति के पोते को करोड़ों का प्रॉफिट
इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को इंफोसिस के डिविडेंड बांटने की वजह से 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा मिला. यह रकम उनके दादा की ओर से 2024 में 15 लाख शेयर गिफ्ट में दिए जाने के बाद मिली है. गिफ्ट के समय शेयरों की वैल्यू 240 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा.

इंफोसिस ने चौथी तिमाही में 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 22 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इससे उनकी कुल डिविडेंड इनकम 10.65 करोड़ रुपए हो जाएगी. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई फिक्स की गई है, जिसका पेमेंट 30 जून को किया जाएगा.
इंफोसिस लगातार बांट रहा डिविडेंड
बेंगलुरु बेस्ड सॉफ्टवेयर दिग्गज ने एकाग्र को शेयर मिलने के बाद से 49 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से तीन डिविडेंड का ऐलान किया है. साल की शुरुआत में उन्होंने अंतरिम भुगतान के रूप में 7.35 करोड़ रुपए एकत्र किए. इंफोसिस में उनकी हिस्सेदारी 0.04% है, जिससे वह महज 17 महीने की उम्र में भारत के सबसे युवा करोड़पतियों में से एक बन गए हैं.
इंफोसिस का Q4 में परफॉर्मेंस
चौथी तिमाही के नतीजों में इंफोसिस ने मार्च में समाप्त तिमाही के लिए 2% की तिमाही आधार पर आय में गिरावट रही, जोकि जनवरीसे मार्च के दौरान 40,925 करोड़ रुपए रही. हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले नेट प्रॉफिट 3% बढ़कर 7,033 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इंफोसिस के शेयरों में नतीजों से पहले तेजी दर्ज की गई. शेयर गुरुवार को 0.45% की मामूली बढ़त के साथ 1,419.50 रुपए पर बंद हुए. इसके उलट बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में नतीजों की घोषणा से पहले 1.77% की बढ़त देखी गई. पिछले एक साल में इंफोसिस के शेयर में केवल 0.02% की मामूली बढ़त देखी गई है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
