Infosys: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस ने कहा है कि कंपनी Moonlighting का समर्थन नहीं करती है। कंपनी ने बताया कि उसने पिछले 12 महीनों में दोहरे रोजगार वाले कर्मचारियों को निकाल दिया है। हालांकि, इंफोसिस ने कर्मचारियों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उन्होनें यह कहा है कि कंपनी ने मूनलाइटिंग करने वाले कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया है।
विप्रो ने भी मूनलाइटिंग पर उठाया था सवाल
पिछले महीने विप्रो के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी ने खुलासा किया कि विप्रो ने लगभग 300 कर्मचारियों को मूनलाइटिंग के कारण निकाल दिया है। विप्रो ने बताया था कि आईटी सेवा कंपनी के पास ऐसे कर्मचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। विप्रो काम करने में सहूलियत को पसंद करता है।
क्या है मूनलाइटिंग
अगर कोई कर्मचारी अपने दिन के जॉब के बाद किसी अन्य प्रोजेक्ट पर फ्रिलांस तौर पर काम करता है तो उसे मूनलाइटिंग कहा जाता है। सिधे शब्दो में कहें तो मूनलाइटिंग का मतलब है नौकरी के बाद अतिरिक्त काम करके पैसा कमाना। अक्सर लोग दिन में नौकरी करते हैं ऐसे में केवल रात को उनके पास अन्य काम के लिए समय बचता है, इसिलिए इस एक्स्ट्रा वर्क करके कमाने को मूनलाइटिंग कहते हैं।
कंपनियों को नहीं आ रहा है पसंद
ऋषद प्रेमजी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद यह मुद्दा अन्य कंपनियों में भी उठने लगा है। श्री प्रेमजी ने इस मुद्दे को उजागर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया था, उन्होने ने लिखा था "तकनीक उद्योग में मूनलाइटिंग करने वाले लोगों के बारे में बहुत सारी बकवास है। यह कंपनी के साथ एक धोखा है, जो की बहुत सादा और सरल है।" एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने भी इस मुद्दे पर कहा है कि कंपनी दोहरे रोजगार को बढ़ावा नहीं देती है। भारत में खासकर आईटी सेक्टर के यूवा मूनलाइटिंग ज्यादा करते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
