बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और झटका लगा है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के पिछले कुछ समय से स्थिर चल रहे दामों के बीच सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 29। बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और झटका लगा है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के पिछले कुछ समय से स्थिर चल रहे दामों के बीच सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। अब पुणे (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को सीएनजी के दाम में फिर से 2.2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया।

इस वजह से महंगी हुई सीएनजी
ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता अली दारूवाला ने इस बारे में जानकारी दी। आज यानी शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी के बाद पुणे में सीएनजी का रेट 2.20 रुपये बढ़कर 77.20 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आपको बता दें पुणे में 7 अप्रैल से लेकर अब तक चौथी बार सीएनजी के रेट में इजाफा किया गया है। अली दारूवाला ने बताया कि प्राकृतिक गैस की लागत बढ़ने के कारण सीएनजी के रेट में इजाफा किया गया है।
जानिए कितनी महंगी हुई सीएनजी
अप्रैल के पहले हफ्ते में पुणे में सीएनजी का रेट 62.20 रुपये प्रति किलो था। 6 अप्रैल को रेट बढ़ाकर इसे 68 रुपये किया गया। इसके बाद 13 अप्रैल 5 रुपये की तेजी के साथ यह 3 रुपये हो गई। 18 अप्रैल को 2 रुपये किलो रेट बढ़कर 75 रुपये का रेट हो गया। अब शुक्रवार को चौथी बार सीएनजी में 2.20 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया।
यहां जानें आपके शहर के रेट
दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलो
रेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलो
करनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 प्रति किलो
अजमेर, पाली और राजसमंद- 81.88 रुपये प्रति किलो
वैट घटने से नीचे आए थे दाम
हालांकि इसी अप्रैल के महीने में राज्य सरकार ने नैचुरल गैस पर वैट घटाकर 13 फीसदी से 3 फीसदी कर दिया था जिसके परिणास्वरूप 1 अप्रैल से सीएनजी के दाम घटकर 62 रुपये प्रति किलो पर आ गए थे। हालांकि इसके बाद लगातार चार बार से दाम बढ़ ही रहे हैं। ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता अली दारूवाला ने इस बात की जानकारी दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications