नई दिल्ली, जुलाई 10। देश के साथ दुनियाभर के कई हिस्से महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। इसके चलते न खाने पीने की चीजें महंगी हुई हैं, बल्कि इलाज से लेकर कई अन्य जरूरी काम भी महंगे हो गए हैं। इसके कारणों में रूस यूक्रेन विवाद से लेकर सप्लाई लाइन की दिक्कतों को बतया जा रहा है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर आरबीआई की तरफ से आई है। आरबीआई ने इस बात का अनुमान बताया है कि इस महंगाई से कब तक कमी आने वाली है।
आइये जानते हैं कि क्या वह समय, जब कम होगी महंगाई
आरबीआइ गवर्नर डा. शक्तिकांत दास ने अनुमान जताया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में (अक्टूबर 2022 से मार्च, 2023) के दौरान महंगाई काफी हद तक काबू में आ जाएगी। उन्होंने भरोसा दिया कि आरबीआई धीरे-धीरे ही ब्याज दरों में वृद्धि करेगा, ताकि आर्थिक विकास की रफ्तार पर नकारात्मक असर न पड़े। शक्तिकांत दास ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से आरबीआई का मुख्य मकसद अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करना और वित्तीय स्थायित्व को लगातार मजबूत करना ही रहा है।
काफी तेजी से बढ़ी है महंगाई
वैश्वीकरण की वजह से महंगाई की चुनौती बहुत बढ़ गई है। दुनिया में ज्यादा कारोबार होने के कारण वैश्विक प्रभावों का असर अब घरेलू बाजार पर ज्यादा और तेजी से पड़ता है। कई बार यह प्रभाव लंबे समय तक भी बना रहा है। शक्तिकांत दास के अनुसार जिन देशों ने 3 से 5 प्रतिशत का महंगाई लक्ष्य तय किया था, उन देशों में से दो तिहाई देशों में इस वक्त महंगाई की दर 7 प्रतिशत से ऊपर चल रही है। हो गई है।
वैश्विक कारण ही महंगाई के लिए जिम्मेदार
नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक संवाद में आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौजूदा महंगाई संकट के लिए मौटे तौर पर वैश्विक हालात को ही जिम्मेदार माना है। शक्तिकांत दास ने कहा है कि 2022 की शुरुआत में उम्मीद थी कि वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही तक महंगाई की दर 4 प्रतिशत के करीब आ जाएगी, लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध ने हालात को पूरी तरह से बदल दिया है। कच्चे तेल व दूसरे जिंसों की कीमतों में वृद्धि और खाद्यान्न संकट से महंगाई को काफी बल मिला है। युद्ध और प्रतिबंधों से सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वजह से मौद्रिक नीति तय करने वाली समिति को भी महंगाई दर के लक्ष्य को बढ़ा कर 6.7 प्रतिशत करना पड़ा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications