नई दिल्ली, फरवरी 28। आम जनता के लिए एक बुरी खबर है। कल से अमूल का दूध महंगा हो जाएगा। लोकप्रिय ब्रांड अमूल ने घोषणा की है कि वह अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा। कीमतों में यह बढ़ोतरी अमूल द्वारा सभी तरह के दूध पर की जाएगी। इनमें गोल्ड, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं। इस कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर (आधा लीटर) होगी। वहीं अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर की दर से बेचा जाएगा।
करीब 8 महीने बाद बढ़ाए रेट
ब्रांड करीब 7 महीने 27 दिन के अंतराल के बाद दूध के दामों को बढ़ाने जा रहा है। इसने आखिरी बार जुलाई 2021 में 2 रु प्रति लीटर के हिसाब से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इससे पहले आज अमूल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने ग्राहकों को शुभकामनाएं दीं। कीमतों में बढ़ोतरी से दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा क्योंकि कंपनी की नीति है कि उपभोक्ताओं द्वारा दूध के लिए भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को दिया जाए।
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ), अमूल के ब्रांड नाम के तहत दूध और दुग्ध उत्पादों की मार्केटिंग करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि एमआरपी में चार प्रतिशत की वृद्धि में तब्दील हो जाती है, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। अमूल ने कहा है कि 1 मार्च से इसने सभी भारतीय बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है जहां ब्रांड अपने ताजे दूध को पहुंचा रहा है।
अहमदाबाद और सौराष्ट्र के दाम
गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रु प्रति 500 मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 प्रति रु प्रति 500 मिलीलीटर के रेट पर बिकेगा।
क्यों बढ़ाए दाम
अमूल ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से उसने अपने ताजा दूध श्रेणी के लिए कीमतों में प्रति वर्ष केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि की है। कंपनी के अनुसार मूल्य वृद्धि ऊर्जा, पैकेजिंग, रसद, पशु आहार लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। क्योंकि इस तरह संचालन और दूध के उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि हुई है। अमूल के अनुसार इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमारे मेंबर यूनियंस ने भी किसानों की कीमत में 35 रुपये से 40 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की वृद्धि की है जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत से अधिक है।
दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना
अमूल ने कहा कि एक नीति के तहत वह दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये के लगभग 80 पैसे दूध उत्पादकों को देती है। अमूल की तरफ से कहा गया है कि मूल्य संशोधन से हमारे दूध उत्पादकों के लिए लाभकारी दूध की कीमतों को बनाए रखने और उन्हें उच्च दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications