नई दिल्ली, जुलाई 8। महंगाई आम आदमी को लगातार परेशान कर रही है। एक के बाद एक जरूरी चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पहले से ही महंगे खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के बाद अब सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो गयी है। इंद्रप्रस्थ गैस की तरफ से जानकारी दी गयी है कि दिल्ली में सीएनजी की खुदरा कीमत 44.30 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गयी है, जो अभी तक 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यानी सीएनजी की कीमतों में प्रति किलो 90 पैसे का इजाफा हुआ है। जानिए बाकी जगहों पर सीएनजी के रेट।
गुरुग्राम में कितना है रेट
मुजफ्फरनगर और शामली जैसी जगहों पर सीएनजी की कीमतें 57.25 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। गुरुग्राम में ये 53.40 रुपये प्रति किलोग्राम और रेवाड़ी में 54.10 रुपये प्रति किलोग्राम है। कैथल में सीएनजी का भाव 51.38 रुपये प्रति किलोग्राम है। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर सीएनजी का नया रेट 60.50 रु प्रति किलोग्राम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से सीएनजी का दाम 49.08 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 49.98 रुपये प्रति किलोग्राम होगा।
पीएनजी भी हुई महंगी
आज से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की घरेलू कीमत 29.61 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) होगी। दिल्ली में घरेलू पीएनजी की कीमत मूल्य वर्धित कर (वैट) सहित 29.66 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है। करनाल और रेवाड़ी में पीएनजी की कीमत 28.46 रुपये प्रति एससीएम है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में वैट सहित दर 32.67 रुपये प्रति एससीएम है।
क्यों महंगा हो रहा ईंधन
मई के बाद से ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता बेहाल है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें देश में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं और अनुमान यह है कि फिलहाल निकट भविष्य में इनके कम होने के कोई संकेत नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें बढ़ी हुई हैं। दूसरे सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी भी इसका एक बड़ा कारण है।
कैशबैक ऑफर का उठाएं फायदा
इंद्रप्रस्थ गैस ने 15 रुपये के कैशबैक ऑफर के लिए एक नई योजना भी पेश की है। जब पीएनजी ग्राहक आईजीएल कनेक्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से सेल्फ-बिलिंग विकल्प का उपयोग करने पर कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यदि आप आईजीएल सीएनजी स्टेशनों पर आईजीएल स्मार्ट कार्ड के माध्यम से रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सीएनजी खरीदते हैं तो आपको 50 पैसे प्रति किलोग्राम का कैशबैक मिलेगा।
पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े
आज पेट्रोल और डीजल के रेट में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 100.56 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 9 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 100.62 रुपये और 1 लीटर डीजल की कीमत 92.65 रुपये है। मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.59 रुपये और 1 लीटर डीजल की कीमत 97.18 रुपये है। चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.37 रुपये और 1 लीटर डीजल की कीमत 94.15 रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications