महंगाई ने आम आदमी का बजट बिलकुल हिला कर रख दिया है। देशभर में पहले से ही महंगाई चरम पर है। ऐसे में नए साल के बाद से हर किसी चीज के डा बढ़ते चले जा रहे हैं।
नई दिल्ली, मार्च 14। महंगाई ने आम आदमी का बजट बिलकुल हिला कर रख दिया है। देशभर में पहले से ही महंगाई चरम पर है। फिलहाल का आलम तो ये है कि हर किसी चीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई को लेकर ही अब इस बीच एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल एक बार फिर से आम जनता को महंगाई को एक और झटका लगा है। दरअसल अब कॉफी और चाय महंगी हो गयी है और इसी के साथ सबकी चाहनेवाली मैगी के भी दाम बढ़ गए हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर (एचयूएल) और नेस्ले ने अपने कई प्रोडक्टस की कीमत में बढ़ोतरी की है। चाय, कॉफी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च यानी आज से बढ़ा दी गई हैं।

महंगा हुआ मैगी, अब चुकानी होगी ज्यादा कीमत
हिंदुस्तान यूनीलिवर ने कहा है कि लागत बढ़ने की वजह से इन चीजों के दाम बढ़ाए गए हैं। नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होंगे। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।
चाय-कॉफी चेक करें कितनी हुई महंगी
- हिंदुस्तान यूनीलिवर ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ाई हैं।
- ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं।
- इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं।
- ताजमहल चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं।
- ब्रूक बॉन्ड वैरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं।
मिल्क पाउडर के भी दाम बढ़ें
नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए चुकाने पड़ते थे जबकि अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं। वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाना होगा।
फरवरी में थोक महंगाई 12.96% से बढ़कर 13.11% पर आई
सरकार को फरवरी महीने में महंगाई के मोर्च पर झटका लगा है। फरवरी में भारत की थोक महंगाई (डब्लूपीआई) जनवरी के 12.96 फीसदी से बढ़कर 13.11 फीसदी पर आ गई है। सालाना आधार पर देखें तो फरवरी 2021 में थोक महंगाई 4.83 फीसदी पर रही थी। यह लगातार 11 वां महीना है जिसमें डब्लूपीआई डबल डिजिट में रही है। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में डब्लूपीआई के 11.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था जबकि यह अपने अनुमान के मुकाबले कुल 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 13.11 फीसदी पर है। महीने दर महीने आधार पर फरवरी 2022 में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर 9.55 फीसदी से घटकर 8.47 फीसदी पर रही है जबकि इसी अवधि में प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर 13.87 फीसदी से घटकर 13.39 फीसदी पर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications