नई दिल्ली, अगस्त 13। इस वर्ष के शुरुवात से ही वैश्विक कारणों से भारत की अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन पिछले 2 महीनों से भारतीय शेयर मार्केट में स्थिरता बनी हुई है। भारतीय बाजार में अब तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच भारत की इकोनॉमी के लिए दो अच्छी खबरे आई है लेकिन एक बुरी खबर भी है।
व्यापार घाटा देश में तीन गुना हुआ आयात, निर्यात भी बढ़ा
जुलाई में भारत में निर्यात 2.14 प्रतिशत बढ़कर 36.37 अरब डॉलर रहा है। इसी महीने में करीब करीब व्यापार घाटा 30 अरब डॉलर में पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को आयात जुलाई महीने में वार्षिक आधार पर 43.61 प्रतिशत से बढ़कर 66.27 अरब डॉलर रहा है। जुलाई 2021 में व्यापार घाटा 10.63 अरब डॉलर था।
जुलाई में खुदरा महंगाई घटकर रही 6.71%
भारत में खुदरा महंगाई दर जुलाई में घटकर 6.71 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जून के समय रिटेल महंगाई 7.01 प्रतिशत पर रही थी। शुक्रवार को सरकार यह आंकड़ा जारी किया है। डेटा के अनुसार खुदरा महंगाई दर के घटने के पीछे की मुख्य वजह खाने पीने की चीजों की कीमतों में कमी है। रिटेल महंगाई की दर 5.59 प्रतिशत में रही है। डेटा के अनुसार, खाद्य महंगाई जुलाई 2022 में घटकर 6.75 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा जून 2022 में 7.75 प्रतिशत पर रहा था।
आईआईपी
देश का कारखाना उत्पादन आईआईपी के संदर्भ में जिसे मापा जाता है। जून के महीने में वार्षिक आधार पर 12.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 137.9 हो गया। एमओएसपीआई के तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है। कि आईआईपी जून 2021 में 13.8 प्रतिशत बढ़ा था। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून वर्ष 2022-23 में औद्योगिक वृद्धि अब तक की 12.7 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले वर्ष इसी समय में 44.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
