नयी दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स ने हाल ही में भारत में हॉट 9 और हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। हॉट 9 प्रो की बिक्री पिछले हफ्ते शुरू हो गई थी। अब कंपनी ने आज से हॉट 9 की बिक्री शुरू की है। इनफिनिक्स हॉट 9 दो कलर ऑप्शंस में आता है, जिनमें वायलेट और ओशन वेव शामिल हैं। खास बात ये है कि कंपनी इस शानदार और खूबसूरत स्मार्टफोन कैशबैक भी दे रही है। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा इस दमदार स्मार्टफोन पर कैशबैक और क्या हैं इनफिनिक्स हॉट 9 के खास फीचर्स।
ऐसे मिलेगा कैशबैक
आप इनफिनिक्स हॉट 9 को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रु है, जो इसे किफायती स्मार्टफोन की कैटेगरी में शामिल करती है। इच्छुक ग्राहक इस डिवाइस पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें कैशबैक शामिल है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी पर ग्राहकों को 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ आपको अतिरिक्त 5 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा। आप इस कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं।
क्या हैं इनफिनिक्स हॉट 9 के फीचर्स
फीचर्स की बात करें को यह स्मार्टफोन 6.6-इंच के आईपीएस एलसीडी एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। हॉट 9 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। आप इसी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कैमरे के मामले में स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरे हैं, जिनमें 13 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सेल का गहराई डेप्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो लेंस और कम रोशनी वाला सेंसर शामिल है। इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है। इनफिनिकिस हॉट 9 में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर बेस्ड XOS 6.0 पर चलता है। इसके अलावा इसमें DTS-HD सराउंड साउंड, डुअल-सिम सपोर्ट और एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
iQOO ने सस्ता किया फोन
वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने भी अपने एक दमदार स्मार्टफोन पर खास ऑफर पेश किया है। iQOO ने गैमिंग स्मार्टफोन iQOO 3 की कीमतों में 3000 रु की कटौती की है। हालांकि iQOO 3 आपको 3000 रु सस्ता सिर्फ 15 जून तक ही मिलेगा। यानी iQOO 3 पर ये खास ऑफर सिर्फ 15 जून तक के लिए है। IQOO 3 फ़ोन खरीदते समय ये डिस्काउंट ऑफ़र हासिल करने के लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई या डेबिट कार्ड ईएमआई का उपयोग करना होगा। iQOO 3 में 6.44-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले, 8GB / 12GB रैम, 256GB तक नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 4 रियर कैमरे दिए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
