IndusInd Bank Share Price: लगातार दूसरे दिन आज शेयर मार्केट की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 375 अंक फिसलकर 73,735 पर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 130 अंक फिसलकर 22,329 पर ट्रेड कर रहा है। आज इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 11 बजकर 13 मिनट पर 21 फीसदी तक गिरकर 704.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आज इसका 52 वीक लो 695.25 रुपये पर बन गया है। वहीं, इंडसइंड बैंक का शेयर 52 वीक हाई जोकि 1576 रुपये पर था। शेयर सोमवार के सेशन में 900.60 रुपये पर बंद हुआ था।

क्यों आई इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी गिरावट? (indusind bank shares)
यह भारी गिरावट तब आई है जब बैंक ने अपने डेरीवेटिव पोर्टफोलियो में आई खामियों को स्वीकार लिया है। मनीकंट्रोल के अनुसार, इस वजह से मुनाफे पर 1500 करोड़ रुपये का आसर होने की संभावना है। इस जानकारी के समाने आने पर कई ब्रोकरेज फर्म और एनेलिस्ट ने शेयर की रेटिंग और टारगेट प्राइस को कम कर दिया जिसकी वजह से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। इंडसइंड बैंक(indusind bank stock) ने अपनी इंटरनल रिव्यू में एक बाहरी एजेंसी को भी नियुक्त किया है, जो स्वतंत्र रूप से इस मामले की समीक्षा कर रही है। बैंक ने ये भी जानकारी दी है कि इसकी वजह से नेटवर्थ पर पड़ने वाले असर से वह निपटने में सझम हैं। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही बैंक वित्तीय परिणामों पर अपना कदम उठाएगी।
RBI का नया नियम, 'मास्टर डायरेक्शन- क्लासिफिकेशन, वैल्यूएशन एंड ऑपरेशन ऑफ इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो ऑफ कमर्शियल बैंक्स (डायरेक्शंस), 2023', 1 अप्रैल 2024 से लागू हो चुका है और यह जांच आरबीआई की तरफ से सितंबर 2023 में जारी किए गए डेरिवेटिव पोर्टफोलियो पर नए दिशानिर्देशों के बाद की गई है। इसमें बैंक के 'अन्य संपत्ति और अन्य देनदारियां' अकउंट्स की चेकिंग की गई और खातों में गलतियां पकड़ी गई हैं।
नेटवर्थ में इतनी गिरावट देखने को मिल सकती है? (indusind bank share crash)
बैंक ने ये भी जानकारी दी है कि RBI के मास्टर डायरेक्शन 2023 के लागू होने के बाद डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में कुछ गलतियां मिली है। लेंडर्स के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की जांच के समय इस गड़बड़ी के बारे में पता चला है। ये डेरिवेटिव ट्रेड 5-7 साल पहले किए गए थे। जी न्यूज के अनुसार, दिसंबर 2024 तक बैंक की नेटवर्थ में 2.35% की गिरावट दिखाई दे सकती है। कंपनी का रिकॉर्ड हाई 1576.00 रुपये था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
