Indusind Bank Share: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में लगातार 2 दिन खरीदारी के बाद शुक्रवार को नरमी है. बाजार की हलचल में खबरों वाले शेयर फोकस में हैं. इसमें बैंकिंग सेक्टर का इंडसइंड बैंक का शेयर भी शामिल है, जोकि ट्रेडिंग शुरू होते ही टूट गया है.
धड़ाम से टूटा इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही. इसकी मुख्य वजह ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से रेटिंग घटाना और अकाउंटिंग की एक और गलती का सामने आना है. यही वजह है कि शुरुआती कारोबार में शेयरों में 5% से ज्यादा की गिरावट आई, जो 735.95 रुपए तक फिसल गया. हालांकि, अभी निचले स्तरों पर खरीदारी के बाद थोड़ा संभल गया है. इसके बावजूद BSE पर शेयर 3.19% की गिरावट के साथ 755.40 रुपए पर है.
इंडसइंड बैंक को लेकर बुरी खबर
इंडसइंड बैंक ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि उसकी आंतरिक लेखा परीक्षा समिति (IAD) बैंक के माइक्रोफाइनेंस संस्थान (MFI) बिजनेस की जांच कर रही है, जिसके बाद चिंताएं बढ़ गई हैं. 8 मई 2025 की एक रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि FY2025 की 3 तिमाहियों के लिए ब्याज के रूप में 674 करोड़ रुपए गलत तरीके से दर्ज किए गए थे और 10 जनवरी को इसे उलट दिया गया था.

इंडसइंड बैंक में इंटरनल इनक्वायरी
इंडसइंड बैंक के बोर्ड की ऑडिट कमेटी ने व्हिसलब्लोअर की शिकायत मिलने के बाद IAD से 'अन्य परिसंपत्तियों' और 'अन्य देनदारियों' के तहत लेन-देन की समीक्षा करने का अनुरोध किया. IAD को 'अन्य परिसंपत्तियों' में 595 करोड़ रुपए का असत्यापित बैलेंस मिला, जिसे जनवरी 2025 में 'अन्य देनदारियों' खातों के साथ समायोजित किया गया. इस मुद्दे को लेकर प्रमुख कर्मचारियों से पूछताछ की गई है . बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वह इसमें शामिल लोगों की जवाबदेही तय करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है और तदनुसार उचित कार्रवाई करेगा.
ब्रोकरेज फर्म्स ने रेटिंग घटाई
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इंडसइंड बैंक की रेटिंग को घटा दिया है, जिसे BUY से घटाकर HOLD कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस को घटाकर 780 रुपए कर दिया. CLSA की ओर से जारी ताजा नोट में कहा गया कि 674 करोड़ रुपए की एक्स्ट्रा इंटरेस्ट इनकम को कंसोलिडेट करने से पता चला कि बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) रियल में रिपोर्ट की तुलना में 17 बेसिस पॉइंट्स कम था. नतीजतन, CLSA ने बैंक के FY25 नेट प्रॉफिट पूर्वानुमान में 22% की कटौती की, साथ ही FY26 और FY27 के लिए और कटौती की.
अन्य ब्रोकिंग फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इंडसइंड बैंक के लिए संभावित जोखिमों पर भी फोकस किया. इसके तहत FY26 और FY27 के लिए अर्निंग एस्टिमेंट्स में संभावित 15-20% की गिरावट की आशंका जताई है. साथ ही शेयर पर फर्म ने इक्वल-वेट की रेटिंग दी और 755 रुपए का टारगेट दिया है.
इंडसइंड बैंक स्टॉक परफॉर्मेंस
इंडसइंड बैंक का शेयर BSE पर 19 जून 2024 को 1550 रुपए का लेवट टच किया था, जोकि शेयर का 52-वीक हाई लेवल है. वहीं, 12 मार्च 2025 को शेयर ने 605.40 रुपए का लेवल टच किया, जोकि एक साल का सबसे निचला स्तर भी है. शेयर पिछले 3 महीने में 25% से ज्यादा टूट गया है. 1 साल की अवधि में स्टॉक 46% गिर चुका है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें



Click it and Unblock the Notifications