FD: इंडसइंड बैंक ने 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक से पहले 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर में संशोधन का ऐलान किया।
ब्याज की दरों में बदलाव के बाद अब इंडसइंड बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर आम नागरिकों को 3.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 4.25 फीसदी से 7.75 फीसदी ब्याज दरें प्रदान कर रहा है।

बैंक 1 साल 6 महीने से लेकर 1 साल 7 महीने से कम अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर आम नागरिकों के लिए 7.85 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 8.25 फीसदी की अधिकतम रिटर्न दर दे रहा है। बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2023 से नई एफडी दरें प्रभावी हैं।
बैंक 7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.50 फीसदी और 31 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 3.77 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। इंडसइंड बैंक 46 से 60 दिनों की जमा पर 4.25 फीसदी और 61 से 90 दिनों की जमा पर 4.60 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
91 दिन से 120 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर अब ग्राहकों को 4.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। इंडसइंड बैंक 121 दिन से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 5.00 फीसदी और 181 से 210 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.85 फीसदी की ब्याज मिलेगा।
इंडसइंड बैंक ग्राहकों को 211 से 269 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर 6.10 फीसदी और 270 दिनों से 364 दिनों के लिए रखी गई जमा पर 6.35 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
1 साल से 1 साल और 6 महीने से कम की जमा पर 7.5 फीसदी और 1 साल 6 महीने से लेकर 1 साल 7 महीने से कम वक्त में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 7.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। जबकि 1 वर्ष 7 महीने से 2 वर्ष तक मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
बैंक 2 साल से ज्यादा लेकिन 61 महीने से कम की अवधि वाली एफडी पर 7.25 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है, जबकि इंडसइंड बैंक 61 महीने और उससे अधिक की अवधि वाली एफडी पर 7 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है।
सिंधु टैक्स सेवर स्कीम (5 वर्ष) में आम नागरिकों को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
इंडसइंड बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 0.75 अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। वही, 1 वर्ष 6 महीने से 1 वर्ष 7 महीने की विशेष अवधि के लिए अतिरिक्त ब्याज 0.40 फीसदी लागू होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications