Indobell Insulation IPO: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन ही आईपीओ मार्केट में धूम है. क्योंकि निवेशकों के लिए नया पब्लिक इश्यू खुल गया है. इंडोबेल इंसुलेशन लिमिटेड का आईपीओ आज सोमवार की सुबह 10 बजे से खुल गया है. पहले दिन ही दोपहर डेढ़ बजे तक करीब डेढ़ गुना सब्सक्राइब हो चुका है. बता दें कि 10.14 करोड़ रुपए जुटाने के लिए कंपनी ने आईपीओ लॉन्च किया है, जिसमें 22.05 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है.
8 जनवरी को बंद होगा आईपीओ
रिटेल निवेशकों के लिए इंडोबेल इंसुलेशन लिमिटेड का आईपीओ 6 जनवरी से खुल गया है, जोकि 8 जनवरी को बंद हो जाएगा. जबकि शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को संभव है. वहीं, बीएसई एसएमई पर शेयरों की लिस्टिंग 13 जनवरी को हो सकती है. आईपीओ के लिए प्रत्येक शेयर की कीमत 46 रुपए तय की गई है. इस लिहाज से एक लॉट में 3,000 शेयर मिलेंगे.
IPO में जारी होंगे फ्रेश इश्यू
एसएमई पर लिस्ट होने जा रहे इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों को कम से कम 1.38 लाख रुपए निवेश करना होगा, जिसमें 3000 शेयर अलॉट होंगे. कंपनी पब्लिक इश्यू में 22.05 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी. इंडोबेल इंसुलेशन लिमिटेड के प्रमोटर्स में विजय बर्मन, मन मोहन बर्मन, मेघा बर्मन और रक्षा बर्मन शामिल हैं. कोलकाता बेस्ड इंडोबेल इंसुलेशन लिमिटेड नोड्यूलेटेड और ग्रेनुलेटेड वूल और प्रीफैब्रिकेटेड थर्मल इंसुलेशन जैकेट जैसे इंसुलेशन प्रोडक्ट बनाती है.

कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर को स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जरूरतों के लिहाज से इन्सुलेशन सॉल्युशंस मुहैया करती है. इन सोल्युशंस में 3D और 2D डिज़ाइन और थर्मल एनलिसिस की जरूरत वाली प्रोजक्ट्स के लिए विभिन्न साइज, शेप और डेंसिटी शामिल हैं. उनकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में स्थित हैं.
FY24 में कंपनी ने 1.03 करोड़ रुपए के प्रॉफिट के साथ 17.98 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया. 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए रेवेन्यू 5.56 करोड़ रुपए था, जबकि प्रॉफिट 42.39 लाख रुपए था.
आईपीओ फंड का कहां होगा इस्तेमाल
आईपीओ का उद्देश्य एक्स्ट्रा प्लांट और मशीनरी खरीद को निवेश करना, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करना है. फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि इंटीग्रेटेड रजिस्ट्री मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
