Indo Farm Equipment IPO: नए साल के शुरू होने में चंद दिन ही बचे हैं. आईपीओ मार्केट में धूम जारी है. इस कड़ी में कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही, जिसमें इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ भी शामिल है. यह पब्लिक इश्यू 31 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है.
ट्रैक्टर और क्रेन के लिए मशहूर यह कंपनी हार्वेस्टर कंबाइन और रोटावेटर जैसे एग्री इक्विपमेंट भी बनाती है. अपने ब्रॉडर प्रोडक्ट रेंज के बावजूद ये इक्विपमेंट कुल रेवेन्यू में न्यूनतम योगदान देते हैं. उनकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में इंडक्शन फर्नेस और ऑटोमोटिव मोल्डिंग लाइनों सहित उन्नत तकनीक है.
प्राइस बैंड हुआ फिक्स
आईपीओ में प्रति इक्विटी शेयर 204 रुपए से 215 रुपए का प्राइस बैंड होगा. इस लिहाज से निवेशक एक लॉट में 69 में शेयर खरीद सकते हैं.एंकर निवेशकों को पब्लिक ऑफरिंग खुलने से एक दिन पहले 30 दिसंबर को खुल जाएगा. आईपीओ में 8.6 मिलियन नए इक्विटी शेयर और प्रमोटर की ओर से ओएफएस में 3.5 मिलियन शेयर जारी किए जाएंगे.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
इंडो फार्म इक्विपमेंट, आईपीओ में जुटाई गई फंड का इस्तेमाल क्रेन प्रोडक्शन कैपासिटी करने, कर्ज चुकाने और अपनी एनबीएफसी सब्सिडिटरी कंपनी में निवेश बढ़ाने के लिए करेगी. अन्य रकम का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.
IPO पर ब्रोकरेज की रेटिंग
घरेलू ब्रोकरेज फर्म देवेन चौकसी ने इंडो फार्म इक्विपमेंट पर नोट जारी किया है. इस पर न्यूट्रल की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का फोकस पारंपरिक तौर पर ट्रैक्टर ओईएम पर करती है. कंपनी पिक एंड कैरी क्रेन सेगमेंट पर फोकस कर रही. 30 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 12000 ट्रैक्टर्स और 1280 क्रेन्स की है.
ग्रे मार्केट में IPO का हाल
इंडो फार्म के आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 80 रुपए है, जो मजबूत मार्केट सेंटिमेंट को दर्शाता है. ग्रे मार्केट में शेयर 295 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. जो 215 रुपए के हाई आईपीओ प्राइस से 37.21% ज्यादा है.
इंडो फार्म इक्विपमेंट का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
पिछले कुछ सालों में कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस शानदार रहा है. जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए आय 75.53 करोड़ रुपए थी. वित्त वर्ष 2024, 2023 और 2022 के लिए आय क्रमशः 375.95 करोड़ रुपए, 371.81 करोड़ रुपए और 352.52 करोड़ रुपए थी.
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications